आनंदीबेन को पुस्तकें भेंट की गई 800 पुस्तकें

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 10:51 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को उनके जन्म दिवस पर पुस्तकें भेंट करने का सिलसिला जारी है। जन्मदिन की बधाई देने राजभवन आने वाले अगंतुकों ने अब तक उन्हें लगभग 800 पुस्तकें भेंट की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह पुस्तकें विद्यालयों में बच्चों के पढ़ने के लिए दी जायेंगी। इनमें देश के महापुरूषों, विद्वानों के व्यक्तित्व पर आधारित और बच्चों की रूचि से संबंधित शिक्षाप्रद पुस्तकें शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने उनसे मिलने आने वाले अगंतुकों से पुस्तकें भेंट करने की अपील की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News