ESIC में इंश्योरेंस मैडीकल ऑफिसर के पद पर 771 वैकेंसी

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 12:05 PM (IST)

नई दिल्लीः कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), नई दिल्ली ने इंश्योरेंस मैडीकल ऑफिसर (आईएमओ) ग्रेड-2 (एलोपैथिक) के पद पर कुल 771 रिक्तियां घोषित की हैं। ये नियुक्तियां 17 राज्यों के लिए की जाएंगी। इन पदों के लिए 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 

- इंश्योरेंस मैडीकल ऑफिसर ग्रेड-2 (एलोपैथिक), कुल पद - 771
- उत्तर प्रदेश, पद : 128
-  बिहार, पद : 60

योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से एमबीबीएस डिग्री प्राप्त की हो। साथ ही इंटर्नशिप पूरी होना अनिवार्य है। इसके अलावा मैडीकल काऊंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन हो।

आवेदन शुल्क : 500 रुपए। एससी/ एसटी, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए 250 रुपए। 

आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष। 

वेतन : 56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा।

आवेदन व और अधिक जानकारी के लिए esic.nic.in पर जाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News