7 नए IIM को परमानेंट कैंपस बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी

Saturday, Sep 08, 2018 - 03:47 PM (IST)

साल 2015-16 में शुरू किए गए सात इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) को परमानेंट कैंपस की स्थापना के प्रस्ताव को सरकार ने बुधवार को मंजुरी दे दी है। इन कैंपसों को साल 2021 तक 3,775 करोड़ रुपए की लागत से बनाकर शुरू किया जाएगा। अभी तक परमानेंट कैंपस ना होने के कारण इन्हें ट्रांजिट कैंपस में चलाया जा रहा था।     

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने 7 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) के लिए परमानेंट कैंपस बनाने के प्रोपाजल पर अपनी मुहर लगा दी है। ये 7 इंस्टीट्यूट अमृतसर, बोधगया, नागपुर, संबलपुर, सिरमौर, विशाखापटनम और जम्मू में बनाए जाएंगे। 

इन 7 इंस्टिच्यूट को बनाने में करीब 3,775.42 करोड़ की लागत आएगी, जिसमें से 2,804.09 करोड़ निर्माण में लगाया जाएगा। बनने वाले इन 7 नये IIM को 60,384 sqm में बनाया जाएगा। इसे 600 स्टूडेंट्स के लिए तैयार किया जाएगा।  

Sonia Goswami

Advertising