हिन्दी दिवस समारोह में 64 विद्यार्थी हुए सम्मानित

Friday, Sep 14, 2018 - 05:08 PM (IST)

नई दिल्ली : राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने हिन्दी को देश को जोडऩे वाली भाषा बताते हुये कहा कि इस भाषा को संरक्षण की ही नहीं बल्कि जन-जन तक पहुंचाने और विश्व की संपर्क भाषा बनाने की जरुरत है।देवनानी ने आज यहां राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुये हिन्दी को ज्ञान-विज्ञान की उत्कृष्ट भाषा के रूप में प्रतिष्ठित किए जाने का आह्वान किया।

उन्होंने हिन्दी की शब्दावली विकसित करने के साथ ही प्राचीन विज्ञान, चिकित्सा पद्धति, तकनीकी ज्ञान को हिन्दी में अधिकाधिक प्रस्तुत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रबंध, तकनीकी और विज्ञान में हिन्दी में अधिकाधिक लेखन होगा, तभी यह और अधिक विकसित होगी।  

समारोह में देवनानी ने हिन्दी भाषा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 64 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय द्वारा प्रकाशित‘वृहत् हिन्दी शब्दकोष’का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके पर डॉ. संगीता सक्सेना को‘हिन्दी सेवा पुरस्कार’से सम्मानित किया गया। उन्हें राज्य सरकार द्वारा हिन्दी में उल्लेखनीय लेखन सेवाओं के अन्तर्गत 50 हजार राशि एवं प्रषस्ति पत्र प्रदान किया गया।  समारोह के मुख्य वक्ता और पेसिफिक विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद ने हिन्दी की संस्कृति का प्रसार किए जाने का आह्वान किया


 

bharti

Advertising