ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट के निकली है 5963 सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

Saturday, Sep 24, 2016 - 07:13 PM (IST)

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी करना  हर किसी का सपना होता हैं। लेकिन आज के समय में सरकारी नौकरी मिलना मुश्किल हो गया हैं। लेकिन हम आपको बता रहे  कुछ एेसे विभागों के बारे में जहां हॉल में ही सरकारी पोस्टों के लिए  नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। 

टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड त्रिपुरा (TRBT) ने 1294 ग्रैजुएट टीचर (TGT) की पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इन टीचर्स को त्रिपुरा गवर्नमेंट के अंडर आने वाल स्कूल में पढ़ाना होगा। जो कैंडिडेट्स इन पोस्ट पर अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें अपनी एप्लिकेशन 1 अक्टूबर, 2016 तक ऑनलाइन भेजना होगी। 

एजुकेशन क्वालिफिकेशन 

ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री वाल कैंडिडेट्स इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स के पास ये डिग्री 50% के साथ होनाा चाहिए। इसके साथ, B.Ed. की डिग्री होनाा अनिवार्य है।

एज लिमिट 

कैंडिडेट्स की उम्र 40 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। आयु गणना 9 नवंबर, 2016 के आधार पर की जाएगी।

एप्लिकेशन फीस 

 अन-रिजर्व्ड कैंडिडेट्स को 300 रुपए और SC/ST/PH कैंडिडेट्स को 200 रुपए की एप्लिकेशन फीस देना होगी।

सिलेक्शन प्रोसेस 

 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।


2. दिल्ली पुलिस ने कॉन्स्टेबल के पदों पर भी कुल 4669 लोगों की नियुक्ति होनी हैं। इस पोस्टों के लिए  पुरुष और महिला दोनों कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। इसके  लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। एप्लिकेशन भेजने की लास्ट डेट 10 अक्टूबर, 2016 है।

कुल वैकेंसी और पे स्केल 

दिल्ली पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल के लिए 1554 और पुरुष कॉन्स्टेबल के लिए 3115 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। सभी पोस्ट पर पे स्केल 5200-20200 रुपए होगा। वहीं, ग्रेड पे के 2000 रुपए अलग से दिए जाएंगे।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन 

जो कैंडिडेट्स इन पोस्ट पर अप्लाई करना चाहते हैं उनके पास 10+2 या उसके बराबर की एजुकेशन होना चाहिए। मार्कशीट किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी की हो।

एज लिमिट 

पुरुष कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से अधिक और 21 साल से कम होना चाहिए। वहीं महिला कैंडिडेट्स की उम्र 18 से अधिक और 25 साल से कम होना चाहिए। आयु गणना 1 अगस्त, 2016 के आधार पर की जाएगी।

एप्लिकेशन फीस 

अन-रिजर्व्ड कैटेगरी कैंडिडेट्स को 100 रुपए एप्लिकेशन फीस देना होगी। वहीं, SC/ST/Ex-सर्विसमैन कैंडिडेट्स से कोई फीस नहीं ली जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन फिजिकल एग्जाम, मेजरमेंट टेस्ट और कम्प्यूटर बेस्ड लिखित एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई 

ऐसे कैंडिडेट्स जो इन पोस्ट पर अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें अपनी एप्लिकेशन SSC की वेबसाइट http://ssconline.nic.in पर 10 अक्टूबर, 2016 तक भेजना है।

Advertising