कॉयर स्कूल में 547 लड़के हुए यौन शोषण का शिकार

Thursday, Jul 20, 2017 - 09:06 AM (IST)

नई दिल्ली : जर्मन कैथोलिक कॉयर स्कूल में कम से कम 547 लड़के यौन शोषण व शारीरिक हिंसा के शिकार हुए। पीड़ितों ने स्कूल को एक जेल, नरक या प्रताडि़त कैम्प बताया। यह बात गत दिवस जांचकर्ताओं ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में कही। बावडिय़ा में 1000 साल पुराने कैथीराल कॉयर का नाम 2010 में बड़े पैमाने पर यौन शोषण के स्कैंडल में आया जो हाल ही के वर्षों में कैथोलिक चर्च को परेशान कर रहा है।

अंतिम रिपोर्ट पेश करते हुए वेबेर ने कहा
बहुत से पीड़ित लोग कॉयर स्कूल के दिनों को अपने जीवन का सबसे बदतर समय के रूप में याद करते हैं। यह बात वकील उलरिच वेबेर ने बताई। पीड़ित स्कूल के समय को भय, हिंसा और अत्याचारों के दौर के रूप में याद करते हैं। 1945 और 1990 के बीच हुए अत्याचारों पर अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश करते हुए वेबेर ने कहा कि उन्होंने यौन शोषण के 67 केसों का पता लगाया। इसके अलावा 500 केस शारीरिक प्रताडऩा के थे।
 

Advertising