2D एनिमेशन वीडियो के जरिए मिलेगी स्कूली बच्चों को जानकारी

Saturday, Dec 08, 2018 - 05:56 PM (IST)

नई दिल्ली:  पर्यावरण मंत्रालय द्वारा अस्थमा के संबंध में स्कूलों के लिए लॉन्च किए गए 2डी एनिमेशन वीडियो बेहतर प्रबंधन रणनीतियों के निर्माण में सहायता के लिए जल्द बच्चों को दिखाए जाएंगे। गैर-सरकारी संगठन ‘लंग केयर फाउंडेशन’ द्वारा तैयार कि गए ये वीडियो हिन्दी और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ मौजूद होंगे।  

    

बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पिछले महीने स्कूलों के लिए अस्थमा संबंधी एक नियमावली जारी की थी, जो स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी देता है कि आपात स्थिति से कैसे निपटा जाए।  पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय स्कूलों को इसके क्रियान्वयन के लिए भारत में ईको क्लब के जरिए एक लाख रुपए देगा।      

 

इसका अनुवाद 11 भाषाओं में किया जाएगा। ‘लंग केयर फाउंडेशन’ के सीईओ अभिषेक कुमार ने कहा, ‘‘असल में सभी बच्चे या कर्मचारी नियमावली पढ़ते नहीं हैं। बच्चे और कर्मचारी इन 2डी एनिमेशन वीडियो के जरिए आसानी से समझ पाएंगे कि अस्थमा संबंधी आपात स्थिति से कैसे निपटा जाए।’’  

pooja

Advertising