समुद्र की गहराई तक तैरकर 26 साल की लड़की ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 04:50 PM (IST)

नई दिल्लीः समुद्र की गहराई कितनी है इसके बारे में तो कहा नहीं जा सकता, लेकिन इटली की स्विमर एलिसा जेचीनी ने समुद्र की गहराई तक तैरकर विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। जहां उन्होंने साढ़े 3 मिनट से ज्यादा समय तक सांस रोक कर रखी। बता दें, उन्होंने समुद्र के अंदर 351 फीट की गहराई तक तैरकर ये रिकॉर्ड बनाया है। एलिसा ने समुद्र के अंदर जितनी दूरी तय की है वह फुटबॉल मैदान के बराबर है।

 
एलिसा जेचीनी ने इस रिकॉर्ड को बहामास के डीन ब्लू होल में चल रही 'VB diving championships' में बनाया जिसके लिए 26 साल की एलिसा जेचीनी ने खुद को तैयार किया था। समुद्र की गहराई में उतरना आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने एक रस्सी का सहारा लिया। ये सहारा उन्होंने इसलिए लिया ताकि तैरने में किसी भी तरह की दिक्कत आए तो वह इस रस्सी का सहारा ले सकती हैं। साथ ही ये रस्सी उन्हें समुद्र की गरहाई में उतरने के लिए मदद भी कर रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News