जमीन के नीचे मिले 19 रहस्यमयी पुतले, इतिहास के किन रहस्यों से उठेगा परदा

Tuesday, Oct 30, 2018 - 02:48 PM (IST)

पेरूः पेरू के चैन चैन में स्थित एक प्राचीन स्थल में 800 साल पुराने रहस्यमयी पुतले मिले हैं। ये पुतले एक तरह का नकाब पहने हुए हैं। कुल 19 पुतले जमीन के नीचे बनी एक दीवार में रखे हुए थे, जिसमें हर पुतले की हाइट करीब 2 फीट है। पुरातत्व विज्ञानियों की मानें तो ये पुतले इस तरह रखे हुए थे मानों यहां मौजूद किसी चीज की ये रक्षा कर रहे हों।

यूनेस्को द्वारा संरक्षित इस प्राचीन स्थल को इंका साम्राज्य का बताया जाता है। इंका सभ्यता सिंधु घाटी की सभ्यता की तरह ही एक रहस्यमयी सभ्यता है। वैज्ञानिक इसके रहस्यों को अभी भी खोजने में लगे हुए हैं। इंका सभ्यता के लोग सूर्य देव को अपना अराध्य मानते थे, जिस वजह से इस जगह को बेहद रहस्यमयी माना जाता है। कई इतिहासकार ऐसा मानते हैं कि प्राचीन काल में यहां हिंदू संस्कृत थी।

सूर्य देव को पूजते थे यहां के लोग

 यहां के पुरातत्व मंत्री पैट्रिका ने कहा, जमीन के नीचे इस करीब 108 फीट का एक रास्ता मिला है। यहां एक दीवार थी, जिसपर लकड़ी के ये अद्भुत पुतले रखे हुए थे। इनके चेहरे पर मिट्टी के नकाबल लगे हुए हैं। हमें यकीन है कि ये हमें इतिहास के कई रहस्यों से परदा उठाने में मदद करेंगे।

ये किसकी रक्षा कर रहे थे?
वैज्ञानिकों ने बताया कि इन्हें देखकर पहले हम डर गए थे। ये पुतले इस तरह से यहां मौजूद हैं, जैसे ये चाहते नहीं कि कोई यहां आए। जरूर ये यहां किसी रहस्यमयी चीज की रक्षा के लिए हैं। ये सन् 1100 से 1300 के बीच बनाए गए थे। फिलहाल इन पुतलों को एक लैब में भेजकर स्टडी किया जा रहा है।

3 साल तक चलेगी रिसर्च
- इस साइट पर 2017 से प्राचीन सभ्यता से जुड़ी चीजें खोजी जा रही हैं। मिनिस्ट्री को ओर से इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है। बताया गया कि यहां पर शोध का काम 3 साल यानी 2020 तक जारी रहेगा।

Sonia Goswami

Advertising