1500 विद्यार्थी तिरंगा परिधान पहनकर बनाएंगे रिकॉर्ड

Friday, Nov 30, 2018 - 10:07 AM (IST)

अजमेर: राजस्थान के अजमेर का नाम कल इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा। इस उपलब्धि के पीछे स्वीप गतिविधियों के तहत मतदान के लिए जन जागरूकता के तहत 104 स्कूलों के 1500 विद्यार्थी तिरंगे के रंगों के परिधान पहनकर राष्ट्रीय ध्वज बनाएंगे और अशोक चक्र व सुगम्य मतदान के प्रतीक भी बनाए जाएंगे। 


जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा के अनुसार अजमेर का यह अनूठा झंडा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा। उन्होंने बताया कि  सुबह अजमेर के पटेल मैदान में आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम को हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बैंड भी मधुर स्वर लहरियां बिखेरेंगे।

pooja

Advertising