15 साल के भारतवंशी ने शुरू की पीएच.डी. की पढ़ाई

Monday, Jul 30, 2018 - 02:10 PM (IST)

वाशिंगटन: अमरीका में विलक्षण प्रतिभा वाले 15 साल के भारतीय मूल के बच्चे ने अपनी अकादमिक यात्रा में मिसाल कायम करते हुए डॉक्टरेट की पढ़ाई शुरू कर दी है। मीडिया की एक खबर के अनुसार उसने बायोमैडीकल इंजीनियरिंग में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। 

तनिष्क अब्राहम ने यूनिवर्सिटी  ऑफ कलिफोर्निया डेविस से अधिकतम अंकों के साथ स्नातक की डिग्री ली है। तनिष्क के माता-पिता ताजी एवं बिजोऊ अब्राहम ने कहा कि वह (तनिष्क) बहुत जुनूनी है और हमें अब उसका और अधिक ख्याल रखना होगा। तनिष्क के माता-पिता केरल के रहने वाले हैं। 

 

pooja

Advertising