13 वैज्ञानिकों को मिलेगा शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 01:34 PM (IST)

नई दिल्लीः सरकार ने आज 13 वैज्ञानिकों को प्रतिष्ठित शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार देने की घोषणा की। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) की 76वीं वर्षगांठ के मौके  पर परिषद् के महानिदेशक तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव प्रो. आशुतोष शर्मा ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। 

 

जीव विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय विज्ञान संस्थान के डॉ. गणेश नागाराजू और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के डॉ. थॉमस पुकाडिल का चयन इसके लिए किया गया।  रसायन विज्ञान के क्षेत्र में आईआईएसईआर के डॉ. राहुल बनर्जी तथा डॉ. स्वाधीन कुमार मंडल को, पृथ्वी, वातावरण, सामुद्रिक एवं ग्रहीय विज्ञान में राष्ट्रीय वातावरण अनुसंधान प्रयोगशाला के डॉ. मेदिनेनी वेंकट रत्न और सीएसआईआर-राष्ट्रीय सामुद्रिक संस्थान के डॉ. पार्थसारथी चक्रवर्ती को पुरस्कृत किया जाएगा।  


हर साल प्रधानमंत्री यह पुरस्कार प्रदान करते हैं। अभियांत्रिकी विज्ञान के क्षेत्र में आईआईटी बॉबे के डॉ. अमित अग्रवाल और डॉ. अश्विन अनिल गुमास्ते तथा गणित विज्ञान के लिए आईआईटी दिल्ली के डॉ. अमित कुमार और आईआईटी कानपुर के डॉ. नितिन सक्सेना का नाम शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार के लिए चुना गया है।  चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के डॉ. गणेशन वेंकट सुब्रमण्यम  का तथा भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में हरीशचंद्र अनुसंधान संस्थान, इलाहाबाद की डॉ. अदिति सेन डे और भारतीय विज्ञान संस्थान के डॉ. अंबरीश घोष का चयन किया गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Related News