HPBOSE 12th Result 2021: 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित, 92.77 फीसदी रहा परिणाम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 14, 2021 - 01:46 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। आठ मापदंडों के आधार पर परिणाम की घोषणा की गई है। परीक्षा परिणाम 92.77 फीसदी रहा है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट बाद में जारी की जाएगी। कुल्लू के पुष्पेंद्र ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं।

3679 छात्रों ने पाए 90 फीसद से अधिक अंक
उन्होंने बताया कि इस वर्ष 3679 बच्चों ने 90 से 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सूबे में कुल 1,00,799 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। 93,438 विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि 702 की कंपार्टमेंट आई हैं। इस बार 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम 92.77 रहा है। सीबीएसई की तर्ज पर प्रदेश में 12वीं कक्षा के विद्यार्थी प्रमोट कर दिए गए हैं। बोर्ड ने 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 13 अप्रैल को ली थी लेकिन इसके बाद कोरोना के चलते बाकि विषयों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।

कैसे तैयार हुआ परिणाम
12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 11वीं कक्षा की परफार्मेंस, प्रैक्टिकल, इंटरनल असेस्‍मेंट, फर्स्‍ट व सेकेंड टर्म एग्‍जाम, प्री बोर्ड व अंग्रेजी का पेपर जो बोर्ड की ओर से लिया गया था, इसके आधार पर रिजल्‍ट तैयार किया गया। वहीं, परिणाम आने के बाद भी अगर कोई विद्यार्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो उनके परिणाम का पुन: आकलन करवाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से तिथि भी निर्धारित की जाएंगी, जिसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। 
HPBOSE 12th Result : ऐसे चेक करें परिणाम
आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जांए।
होमपेज पर HPBOSE 12th Result लिंक पर क्लिक करें।
अब  अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
स्क्रीन पर 12वीं कक्षा का परिणाम देख पाएंगे।
इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट आउट ले लें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News