दिल्ली के 128 निजी स्कूलों ने ‘मनमानी’ शुल्क वृद्धि वापस ली

Saturday, Aug 25, 2018 - 09:12 AM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के करीब 128 स्कूलों ने बच्चों के अभिभावकों की शिकायत के बाद ‘मनमानी’ शुल्क वृद्धि वापस ले ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभिभावकों की शिकायतों को देखते हुए इन स्कूलों को ‘मनमानी’ शुल्क वृद्धि वापस लेने का निर्देश दिया था।

 

शिक्षा निदेशालय ने अप्रैल में शहर के 195 स्कूलों को नोटिस जारी करके स्कूल प्रमुखों से शुल्क वृद्धि वापस लेने को कहा था।  पिछले महीने केजरीवाल ने डीओई से इस बारे में रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा था कि सरकार के आदेश के अनुसार निजी स्कूलों ने फीस वृद्धि वापस ली या नहीं।         

  

डीओई एक अधिकारी ने बताया,‘’195 स्कूलों में से 128 स्कूलों ने हमें सूचना दी है कि उन्होंने शुल्क वृद्धि वापस ले ली है। बाकी बचे 67 निजी विद्यालयों को जल्द ही आदेश नहीं मानने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।      

Sonia Goswami

Advertising