10+2 मेडिकल के बाद ये कोर्स बनाएंगे आपको स्टार
punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2016 - 02:24 PM (IST)

नई दिल्लीः 10+2 पास करने के बाद सभी स्टूडेंट्स के दिमाग में कोर्स को लेकर बहुत सारी बातें चलती हैं कि कौन सा कोर्स करें, किसका स्कोप ज्यादा है, कैसे करें, इन सभी बातों को लेकर वह टेंशन में रहते हैं उन्हे डर होता है कि जो कोर्स वह करने जा रहें हैं वह सही है कि नहीं तो इन सभी टेंशन को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे कोर्स बताएंगे जिससे आप सफता की ऊंचाईयों को छू सकते हैं।
M. B. B. S. (Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery)
अवधि- 5.5 साल
10+2 के बाद एमबीबीएस में स्टूडेंट्स के लिए काफी स्कोप है। कई देशों में इलाज और निदान करने के लिए इन्हे सम्मानित किया गया है। यह चिकित्सा के क्षेत्र में स्नातक डिग्री है।
B. D. S. (Bachelor of Dental Surgery)
अवधि- 4 वर्षों
10+2 के बाद आप इसे करके डेंटिस्ट बन सकते हैं। बीडीएस दंत चिकित्सा में एक पेशेवर डिग्री प्रोग्राम है।
B. H. M. S. (Bachelor of Homeopathic Medicine & Surgery)
अवधि - 5.5 साल
यह स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए एक सुनहरा अवसर है। बीएचएमएस भारत में होम्योपैथिक शिक्षा के क्षेत्र में एक स्नातक की डिग्री है।
B. A. M. S. (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery)
अवधि - 5.5 साल
आजकल आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते हैं और बीएएमएस चिकित्सा क्षेत्र में आयुर्वेदिक प्रणाली में एक स्नातक की डिग्री है।
DMLT (Diploma of Medical Lab Technicians)
अवधि - 1 वर्ष
यह चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी के एक मेडिकल डिप्लोमा कोर्स है यह चिकित्सा क्षेत्र की प्रयोगशाला प्रथाओं में शामिल है।
B.Pharm (Bachelor of Pharmacy)
अवधि- 4 वर्षों
इसके लिए स्टूडेंट्स जीव विज्ञान में कम से कम 50% अंकों के साथ 10 + 2 पास होना अनिवार्य है। इसमें फार्मेसी की जानकारी दी जाती है।
B.Sc Nursing
अवधि - 4 वर्षों
इसके लिए आपका भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान10+2 में 45% अंक होना अनिवार्य है।
B.P.T (फिजियोथेरेपी) - 4.5 साल
इसे करने के लिए स्टूडेंट्स के पास भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में 50% अंकों के साथ10+2वीं कक्षा या समकक्ष सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अंर्तगत अस्थायी रूप से विकलांग लोगों को मदद के लिए फिजियोथेरेपी सिखाई जाती है।