आज शाही स्नान के उपरांत उज्जैन सिंहस्थ कुंभ का समापन

Saturday, May 21, 2016 - 08:36 AM (IST)

आज सिंहस्थ कुंभ का तीसरा और अंतिम शाही स्नान शनिवार प्रात: 3 बजे आरंभ हो गया है। शैव और वैष्णव अखाड़े ने एक ही वक्त पर स्नान आरंभ किया। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रात: 11 बजे तक राम व दत्त अखाड़ा घाट साधारण श्रद्धालुओं के लिए खाली हो जाएंगे। 

 

बृहस्पतिवार को अंतिम शाही स्नान से संबंधित विचार-विमर्श करने के लिए मेला कार्यालय में अखाड़ा परिषद व प्रशासन की बैठक हुई। उसमें फैसला किया गया कि अंतिम शाही स्नान 4 बजे की बजाय एक घंटे पहले यानि 3 बजे से आरंभ कर दिया जाएगा। वैष्णव संप्रदाय भी इसी अवधि में रामघाट पर स्नान आरंभ करेगा। स्नान का क्रम जो पहले से निर्धारित किया गया है वही रहेगा। 

 

समय सारणी

दत्त अखाड़ा घाट, समय- प्रात: 3 बजे से

जूना, आवाहन व अग्नि अखाड़ा, समय- प्रात: 4 बजे से

निरंजनी व आनंद अखाड़ा, समय- प्रात: 5 बजे से

महानिर्वाणी व अटल अखाड़ा, समय- प्रात: 7 बजे से दत्त घाट साधारण श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा।

राम घाट, समय- प्रात: 3 से 

निर्मोही अणि अखाड़ा- 

- प्रात: 4 बजे से दिगंबर अणि अखाड़ा

- प्रात: 5 बजे से निर्वाणी अणि अखाड़ा

- प्रात: 8:30 बजे से बड़ा व नया उदासीन अखाड़ा

- प्रात:10 बजे से निर्मल अखाड़ा

- प्रात: 11 बजे से  साधारण श्रद्धालुओं के लिए रामघाट भी खुल जाएगा।

 
Advertising