सावन माह में भगवान शिव खुद विराजते हैं यहां और करते हैं मन्नतें पूर्ण

Monday, Aug 03, 2015 - 03:02 PM (IST)

शनिवार से शुरू हुए सावन का आज पहला सोमवार है, देश के तमाम शिवमंदिरों में सुबह से ही बम-बम भोले के जयकारे की गूंज के साथ भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। पूरे देश की तरह हरियाणा के मंदिरों में भी शिव मंदिरों में जयकारे लगाए जा रहे हैं। अंबाला के 500 साल पुराने कहे जाने वाले शिव मंदिर में सुबह 4 बजे से ही भक्तो का तांता लगना शुरु हो गया। भक्तों का मानना है कि सावन के महीने में भगवान शिव खुद यहां विराजमान रहते हैं और मात्र शिव चालीसा का पाठ करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। भक्त सच्चे मन से जो भी मन्नत मांगते हैं वो मनोकामना पूर्ण करते हैं। 

दूसरी ओर कुरूक्षेत्र में भी सावन माह के पहले सोमवार को संपूर्ण नगरी भोलेनाथ के रंग में रंगी है। बोले बाबा के प्रिय महीने सावन का पहले सोमवार को भक्त जनों ने काफी आस्था के साथ मदिंरों में माथा टेका। दुःख भंजन महादेव मन्दिर, मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी, स्थानीश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की, मास के पहले सोमवार के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया । 

Advertising