स्कूलों में सालभर चलेगा ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 08:28 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत राज्यभर के स्कूलों में पूरे शैक्षणिक वर्ष नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियां चलेंगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी गतिविधि कैलेंडर के अनुसार विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के साथ स्वस्थ एवं नशा-मुक्त जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।

अगस्त में विद्यार्थी नशा विरोधी संदेशों वाले पोस्टर बनाएंगे, जबकि सितम्बर में अभिभावक-शिक्षक बैठकों के जरिए माता-पिता को नशे के खतरों और इसके शुरुआती संकेतों की पहचान के बारे में जागरूक किया जाएगा। अक्तूबर में कविता लेखन और क्विज प्रतियोगिताएं होंगी। नवम्बर से फरवरी तक स्थानीय लोगों को अपने अनुभव सांझा करने के लिए आमंत्रित करने के साथ नशा विरोधी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa