क्या आंखें भी खोल सकती हैं आपके ये गहरे राज़, जानें कैसे ?

Tuesday, Jan 29, 2019 - 02:20 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के बहुत से रहस्यों के बारे में बताया गया है। इसमें मानव से जुड़ी ऐसी बातों के बारे में बताया गया है जो इंसान से संबंधित कई राज़ खोलता है। आज हम आपको ऐसा ही कुछ बताने जा रहे हैं। इतना तो सब जानते ही हैं समुद्र शास्त्र में मनुष्य के जीवन से शरीर के एक-एक अंग के बारे में बताया है। बता दें इसमें आंखों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का वर्णन किया गया है। कहा जाता है कि किसी व्यक्ति की आंखें उसके व्यक्तित्व, स्वभाव, वह किस काम में निपुण है आदि सब के बारे में बता सकती हैं। तो आइए जानते हैं आंखो के रंग के अनुसार कैसा होता है व्यक्ति का स्वभाव-

काले रंग की आंखें
कहा जाता है काले रंग की आंखों वालों का सिक्स सेंस बहुत ही अच्छा होता है। ये लगभग हर काम में माहिर होते हैं। ऐसे लोग अपने हर काम को करने से पहपल ही उसकी योजना बना लेते हैं और उसे पूरे मन से करते हैं। यही कारण होता है कि इनका हर काम बेहतर ढंग से पूरा होता है। बता दें जिन लोगों की आंखें काली होती है वो लोग काफी भरोसेमंद होते हैं। इन पर बिना सोचे-समझें भरोसा किया जा सकता है।
भूरे रंग की आंखें
जिन लोगों की आंखें भूरी होती हैं वो स्वभाव से बड़े ही अच्छे होते हैं। इनके पूरे चेहरे में सबसे ज्यादा इनकी आंखें आकर्षित होती हैं। कहते हैं कि इनके व्यक्तित्व में सबसे अच्छी बात इनका आत्मविश्वास यानि सेल्फ कॉन्फिडेंस। ये कभी किसी के सामने अपनी कोई भी बात रखने से घबराते नहीं हैं। इसके अलावा ये हर मुश्किल घड़ी में बहुत समझदारी से काम लेते हैं। साथ ही ये अपने काम के प्रति बहुच दृढ़ निश्चय तरह के होते हैं।
ग्रे कलर की आंखें
ग्रे कलर की आंखों वाले लोग बहुत ही खुले दिमाग के होते हैं। कहा जाता है कि इन्हें अपने जीवन में आज़ादी पसंद होती है। इन लोगों के अंदर किसी तरह का रहस्य, राज़, ईर्ष्या या झूठ नहीं होता। ये जैसे बाहर से भी दिखते हैं, वैसे ही अंदर से होते हैं। ये लोगों की पीठ पीछे बुराई करना पसंद नहीं करते। समय और नई जनरेशन के साथ अपने आप में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं।
हरे रंग की आंखें
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हरे रंग की आंखों वाले बहुत ही जिज्ञासु प्रवृत्ति के और बुद्धिमान होते हैं। इन्हें रहस्यमयी चीज़ों की खीज़ करना बेहद पंसद होता है। इसके साथ ही इन्हें हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने का शोक रहता है। अपने काम को लेकर ऐसे लोग हमेशा जोश से भरे रहते हैं। परंतु बता दें कि इन सब खूबियों के बावज़ूद इनमें एक कमी होती है कि ये दूसरों से जैलेस फील करते हैं।

अगर आप भी सर्दियों में कर रहे हैं तेल की मालिश तो हो जाएं सावधान (VIDEO)
 

Jyoti

Advertising