जन्म का दिन खोलता है आपके जीवन से जुड़े कई राज़

Thursday, Jun 20, 2019 - 04:01 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
कहा जाता है हिंदू धर्म के शास्त्रों के अलावा ज्योतिष शास्त्र भी एक ऐसा शास्त्र है जिसमें मानव जीवन से संबंधित बहुत बातों का वर्णन मिलता है। आज हम बात करेंगे इस में वर्णित जन्म दिन से जुड़ी खास बातों के बारे में। कहा जाता है इसमें जन्मदिन का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष विद्वानों का मानना है किसी भी व्यक्ति के जन्म दिवस के व उसके स्वामी ग्रह के अनुसार जातक के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। बल्कि कहा जाता है व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा यह काफ़ी हद तक उसके बर्थडे पर ही निर्भर करता है। इसके साथ ही इससे व्यक्ति के जीवन से जुड़ी बहुत सी महत्वपूर्ण चीज़ों को भी समझा सकता है। तो आइए जानते हैं हफ्ते के किस दिन जन्मे लोगों में होती हैं कौन सी खूबियां-

सोमवार- कहा जाता है कि इस दिन जन्में लोग मूडी स्वभाव के होते हैं। माना जाता है इनका भाग्य आमतौर पर विवाह के बाद उदय होता है। इन्हें हमेशा अपने रिश्तों में सावधानियां रखनी चाहिए।

मंगलवार- मंगलवार के दिन जन्म लेने वाले बच्चे बड़े क्रोधी होते हैं और आम तौर पर बचपन में बीमार रहते हैं। कहते हैं इन्हें हमेशा चोट चपेट से बचने का ख्याल रखना चाहिए।

बुधवार- इस दिन जन्म लेने वाले लोग बहुत धनवान होते हैं और हर काम में परफेक्शन चाहते हैं। ऐसे लोगों को अपने अहंकारी स्वभाव पर नियंत्रण रखना चाहिए।

गुरुवार- गुरुवार को जन्म लेने वाले बच्चे भाग्यवान होते हैं। इन्हें जीवनभर खूब मान-सम्मान मिलता है। इन्हें हमेशा दूसरों पर ज्यादा विश्वास करने से बचना चाहिए।

शुक्रवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे आध्यत्मिक होते हैं। इनके ऊपर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। इन्हें सदैव लापरवाही और अतिविश्वास से बचना चाहिए।

शनिवार- कहा जाता है शनिवार को जन्में बच्चों को अपनी लाइफ में काफ़ी संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन माना जाता एक उम्र के बाद विदेश जाकर खूब सफलता पा सकते हैं। इन्हें नशे और प्रेम के चक्कर से बचना चाहिए।

रविवार- रविवार को जन्म लेने वाले बच्चे ज्यादातर बीमार रहते हैं। साथ ही जीवन में खूब नाम यश पाते हैं। कहा जाता है इन्हें अपने पारिवारिक जीवन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Jyoti

Advertising