आपकी ठोड़ी ये 5 बातें बताती हैं!

Monday, Jan 07, 2019 - 12:15 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
गालों पर डिंपल तो आम देखे ही जाते हैं, लेकिन बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जिनकी ठोड़ी पर गड्ढे पड़ते हैं। अक्सर लोग इन गड्ढों को खूबसूरती के तौर पर ही देखते हैं और इसे आम समझ कर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो ये नहीं जानते कि इन गड्ढों से किसी के व्यक्तित्व के बारे में पता भी लगाया जा सकता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार गालों के साथ-साथ ठोड़ी पर पड़ने वाली डिंपल भी आपके कई राज़ खोलते हैं। तो आइए आज हम आपकी ठोड़ी पर पड़ने वाले गड्ढों के 5 राज़।

समुद्र शास्त्र में बताया गया है जिन लोगों की ठोड़ी पर गड्ढा होता है वे लोग काफ़ी संतोषी प्रवृत्ति के होते हैं। कहा जाता है कि ये लोग किसी चीज़ का ज्यादा लालच नहीं करते। इन्हें जितना मिलता है ये उतने में ही संतुष्ट रहते हैं। 

ऐसे लोग काफ़ी मददगार स्वभाव के होते हैं। इन्हें दूसरों की मदद करने से खुशी मिलती है। कहते हैं कि ये लोग ज़रूरतमंद की हर संभव मदद करने के कोशिश करते हैं। 

समुद्र शास्त्र में कहा गया है जिनकी ठोड़ी पर गड्ढे पड़ते हैं उनके पास कई सारे दोस्त होते हैं। ये हमेशा दोस्तों से घिरे रहते हैं और अपने जीवन को बाखूबी एन्जॉय करते हैं। 

कहा जाता है कि ऐसे लोग अपने जीवन में तरक्की पाते हैं। समुद्र शास्त्र के मुताबिक इन लोगों को अपना लक्ष्य हासिल करने में मज़ा आता है। 

ऐसा माना जाता है इन लोगों की आर्थिक स्थिति काफ़ी अच्छी रहती है। इन्हें अपने जीवन में बहुत कम धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

इस छोटे से उपाय से कैसा भी confusion होगा दूर(video)

Jyoti

Advertising