Kundli Tv- औरतों के पेट में नहीं पचती बात असल कारण नहीं जानते होंगे आप

Thursday, Nov 29, 2018 - 01:05 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
अक्सर हमने लोंगो को कहते सुना है कि महिलाओं के पेट में कोई बात नहीं पचती। कहने का मतलब है कि कोई भी महिला अपने पास कोई राज़ छिपा कर नहीं रख सकती। इसके लिए ज्यादातर लोग महिलाओं के स्वभाव को ही दोष देते हैं कि उनकी आदत होती है कि वो किसी से कोई बात राज़ बनाकर नहीं रख सकतीं। लेकिन किसी को इसका असल कारण किसी को नहीं पता कि आख़िर क्यों महिलाएं किसी को कोई राज़ छिपा कर नहीं रख सकती।

दरअसल महाभारत के पात्र युधिष्ठिर का पूरा स्त्री जाति को एख श्राप के कारण आज तक कोई स्त्री कोई बात अपने पेट में नहीं रख पाती। तो चलिए जानते हैं इस प्रसंग के बारे में जिसके द्वारा हम जान सकेंगे कि आख़िर इसके पीछे का असल वजह है क्या।  

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाभारत के युद्ध समाप्त होने के बाद जब कुंती ने युधिष्ठिर को बताया कि कर्ण तुम्हारा बड़ा भाई था तो पांडवों को बहुत दुख हुआ। कहा जाता है कि ये जानने के बाद युधिष्ठिर ने विधिपूर्वक कर्ण का भी अंतिम संस्कार किया था। कुंती द्वारा जब पांडवों को कर्ण के जन्म का रहस्य पता चला तो उन सब को बहुत दुख हुआ। कहा जाता है कि युधिष्ठिर को तो इतना गुस्सा आया कि उन्होंने ने संपूर्ण स्त्री जाति को श्राप दे दिया कि- आज से कोई भी स्त्री गुप्त बात छिपा कर नहीं रख सकेगी।

ऐसा कहा जाता है कि तभी से औरतों को अगर कोई बात बताई जाए तो वो ज्यादा समय तक गुप्त नहीं रह सकती वह उसे किसी न किसी को बता ही देती हैं। 
नहीं ले पा रहे हैं चार पहिया तो कर लें ये काम(Video)

Jyoti

Advertising