Kundli Tv- लालबागचा राजा से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

Wednesday, Dec 19, 2018 - 05:40 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
वैसे तो देशभर में गणेश जी के ऐसे कई मंदिर हैं, जहां उनके अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है लेकिन मुबंई में लालबागचा राजा की बात सबसे निराली है। पूरे देश नें लालबागचा राजा का गणेशोत्सव सबसे ज्यादा मशहूर है। यहां आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए यहीं आते हैं। यहां हर साल गणेशोत्सव पर ख़ूब धूम-धाम देखने को मिलती है। आज हम आपको इसी से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य बताने जा रहे हैं।

हर साल मुंबई में गणेशोत्सव के पवित्र दिनों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं लाल बाग के राजा। बता दें कि यह दक्षिण मुंबई में स्थित सबसे प्रसिद्ध गणेश मंडल में से एक हैं। इस साल यहां गणेश उत्सव का 84वां साल मनाया गया है। लोक मान्यता है कि यहां गणेश जी हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण करने के लिए सुप्रसिद्ध हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में हुई थी। मुंबई के लालबाग,परेल इलाके में स्थित हैं।

ये गणेश मंडल अपने 10 दिवसीय समारोह के दौरान लाखों लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है। इस प्रसिद्ध गणपति नवसाचा गणपति यानि इच्छाओं की पूर्ति करने वाले के रूप में भी जाना जाता है। केवल दर्शन पाने के लिए यहां करीबन 5 किलोमीटर की लंबी कतार लगती हैं, लालबाग के गणेश मूर्ति का विसर्जन गिरगांव चौपाटी में दसवें दिन किया जाता है।

इस मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में अपने मौजूदा स्थान पर (लालबाग, परेल) हुई थी। मंडल का गठन उस युग में हुआ जब स्वतंत्रता संघर्ष अपने पूरे चरम पर था। यहां धार्मिक कर्तव्यों के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया जाता था। मुम्बई में गणेश उत्सव के दौरान सभी की नजर प्रसिद्ध 'लालबाग के राजा' पर होती है। इन्हें 'मन्नतों का गणेश'भी कहा जाता है। इस साल भक्तों को लाल बाग के राजा का राजमहल सुनहरे रंगीन रंग में देखने को मिलता है।

क्या सिर पर पल्लू रखने रूढ़िवाद का प्रतीक है? (VIDEO)

Jyoti

Advertising