बिना तोड़-फोड़ एेसे कर सकते हैं घर के वास्तु दोष नष्ट

Tuesday, Mar 06, 2018 - 06:03 PM (IST)

कई बार वास्तु दोष के कारण घर की सुख-समृद्धि भंग होने लगती है। इसके कारण हमेशा घर-परिवार को समस्यों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन वास्तु दोषों को दूर करने के लिए तोड़-फोड़ करने की कोई जरूरत नहीं होती, बिना किसी तोड़-फोड़ के भी दूर हो सकते हैं। 


आगे जानें छोटे-छोटे उपाय जिन्हें अपनाकर वास्तु दोष को किया जा सकता है नष्ट-


पानी में हल्दी घोलकर एक पान के पत्ते की सहायता से अपने घर में छिड़काव करें।


अपने घर के पूजास्थल पर रोज एक घी का दीपक जलाएं।


घर के उत्तर-पूर्वी कोने की सफाई का विशेष ध्यान रखें। इससे घर के शुभत्व में वृद्धि होती है।


पूजास्थल के देवताओं पर चढ़ाएं पुष्प व हार दूसरे दिन हटा देना चाहिए।


घर के उत्तर-पूर्वी कोने में अधिक वजन या मशीनरी ना रखें।


अपने घर के उत्तर कोण में तुलसी का पौधा लगाएं।


वास्तुदोष के कारण यदि घर में किसी सदस्य को नींद नहीं आती है तो या उसका स्वभाव चिड़चिड़ा रहता है, तो उसे दक्षिण दिशा की तरफ सिर रखकर सोना चाहिए। इससे उसके स्वभाव में बदलाव आएगा और उसे अच्छी नींद आएगी।


घर की दीवारों पर सुन्दर, हरियाली वाले और मन को प्रसन्न करने वाले चित्र लगाएं।

Advertising