Yoga Benefits: स्वस्थ और प्रसन्न जीवन की इच्छा है तो आज से ही शुरु करें योग

punjabkesari.in Tuesday, Sep 02, 2025 - 01:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Yoga Benefits: योग क्यों अपनाएं? कोई भी जिज्ञासु या योग को वर्तमान में न अपनाने वाला व्यक्ति इस सवाल का उत्तर जानना चाहता है। चूंकि मैं विद्यार्थी काल से ही योग से जुड़ा हुआ हूं, मेरा मानना है कि जब हम स्वस्थ और प्रसन्न रहते हैं, तभी हम स्वयं के लिए, समाज एवं देश के लिए तथा धरती के वातावरण को स्वच्छ व सकारात्मक और ऊर्जावान बनाने के लिए कुछ कर सकते हैं। 

PunjabKesari Yoga Benefits

चूंकि मनुष्य के लिए उसका स्वास्थ्य ही पहली नियामत है, सुखद जीवन जीने की लालसा है। स्वास्थ्य चौपट तो सब कुछ चौपट, मनुष्य की लाखों-अरबों की दौलत भी बेकार। सम्पत्ति का सदुपयोग भी तभी हो सकता है, जब हमारा स्वास्थ्य अच्छा हो इसीलिए प्रत्येक मनुष्य के लिए योग बहुत आवश्यक है।

PunjabKesari Yoga Benefits

आप कितने ही बड़े से बड़े पद पर शोभायमान हों, चाहे पुरुष हों या नारी, विद्यार्थी हों या व्यापारी, सभी के लिए योग उतना ही आवश्यक है, जितना कि भोजन और जल क्योंकि योग हमारे शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक तापों अर्थात भौतिक, दैहिक और दैविक तापों को दूर कर हमारी प्रतिरोधात्मक शक्ति को बढ़ा देता है। रोगों को दूर कर हमें प्रज्ञावान, ऊर्जावान कर एक ऐसा श्रेष्ठ महामानव बनाता है, जो स्वयं के लिए, समाज व देश के लिए तथा साथ ही पंचतत्वों के संरक्षण और सदुपयोग के लिए अंतिम समय अर्थात श्वास चलने तक कार्यशील बना देता है। 

PunjabKesari Yoga Benefits

हम प्रत्येक वस्तु का सही उपयोग करना सीख जाते हैं, क्योंकि योग करने से हमारी आंतरिक ऊर्जा शक्तिशाली हो जाती है। हमारी बुद्धि, विवेक, उत्साह-उमंग सदैव चैतन्य रहते हैं। अच्छे-बुरे का ज्ञान शीघ्र हो जाता है। हम देवत्व की ओर बढ़ने लगते हैं, हमारे देश और समाज के प्रति सकारात्मक भाव बन जाते हैं। हम हिंसा आदि बुराइयों में विश्वास नहीं करते। ईर्ष्या-द्वेष, छल-कपट आदि दूर रहते हैं, अर्थात सबके प्रति सद्भाव रखते हैं।

PunjabKesari Yoga Benefits

अत: प्रकृति की ओर लौटिए, सुबह की ऑक्सीजन आपको तरोताजा कर उमंगों और स्फूर्ति से भर देगी। विजातीय तत्व बाहर निकल जाएंगे। हम योग को जीवन में धारण कर जो भी कार्य करेंगे, उसमें हमारा मन एकाग्रता, सहज व सरलता से काम करेगा, जीवन सार्थक लगने लगेगा, जिसके लिए ईश्वर ने हमें धरा पर जन्म दिया है।  

PunjabKesari Yoga Benefits


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News