Yearly Horoscope Predictions 2023: जानिए, साल 2023 की कौन सी हैं लकी राशियां !

Wednesday, Dec 14, 2022 - 07:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Most luckiest zodiac sign in 2023: जो लोग ज्योतिष पर यकीन रखते हैं और ग्रह नक्षत्रों की चाल पर विश्वास रखते हैं, उनकी यह जानने की इच्छा रहती है कि नया साल उनके लिए कैसा रहने वाला है ? साल 2023 को लेकर भी इसी तरह की जिज्ञासा सभी को होगी क्योंकि जल्दी ही साल 2023 दस्तक दे रहा है। नए साल की शुरुआत किन योगों में होने जा रही है और कौन सी राशियां बेहद लकी रहने वाली हैं। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Year 2023 predictions: साल 2023 की शुरुआत बेहद शुभ योगों में अश्विनी नक्षत्र में कन्या लग्न और मेष राशि में हो रही है। इस दिन प्रातः शिवयोग, फिर सिद्ध योग तथा तदुपरांत सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। वर्ष 2023 की शुरुआत में शनिदेव मकर राशि में होंगे और 17 जनवरी को कुंभ राशि में जब गोचर शुरू करेंगे तो धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि पर शनि की ढैया समाप्त हो जाएगी। मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क व वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया शुरू हो जाएगी। पूरा वर्ष कुंभ राशि में बैठे शनि की मेष, सिंह तथा वृश्चिक राशियों पर क्रमशः तीसरी, सातवीं तथा दसवीं दृष्टि पड़ेगी।
 
Astrology 2023: वर्ष 2023 की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति अपनी ही मीन राशि में गोचर कर रहे होंगे और 21 अप्रैल को मेष राशि में संचार करेंगे। 13 जनवरी 2023 को मंगल ग्रह वृषभ राशि में मार्गी हो जाएंगे।

Which zodiac signs will be lucky in 2023: साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 को शिव योग, अमृत योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। साथ ही साल की शुरुआत अश्विनी नक्षत्र से हो रही है। अश्विनी नक्षत्र के देवता केतु ग्रह को माना जाता है जो तिलिस्मी ग्रह हैं, मायावी ग्रह हैं और अध्यात्म व मोक्ष के कारक भी हैं।

ज्योतिष में शिव योग, अमृत योग और सर्वार्थ सिद्धि योग को बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इन शुभ योगों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस साल करियर और व्यापार में अच्छी तरक्की मिल सकती है।

Which zodiac sign is lucky in 2023 आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं

मेष राशि: सर्वार्थसिद्धि और अमृत योग से मेष राशि के लोगों को करियर और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं इस साल आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही जरूरी काम बन सकते हैं। विदेश में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए यह बहुत अच्छा मौका है। साथ ही इस समय आप व्यापार के सिलसिले से समय-समय पर यात्रा भी कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभप्रद साबित हो सकती है।

वृषभ राशि: आप लोगों के लिए सर्वार्थसिद्धि और अमृत योग का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है इसलिए इस साल आपको नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको अप्रैल के आसपास प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही इस साल आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और पिता के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। वहीं सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों का सपना पूरा हो सकता है।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए भी नए साल की शुरुआत में ही इतने शुभ योगों का बनना बहुत लाभकारी रहेगा । जो लोग नौकरी पेशा हैं, उनके प्रमोशन के योग बनेंगे और जो लोग प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं, वह बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी बड़ी कंपनी में स्विच कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी रहेंगे और विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है।

मकर राशि: सर्वार्थसिद्धि और अमृत योग से मकर राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। इस साल आपको आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। मतलब जो धन आपका फंसा हुआ था, वो मिल सकता है। साथ ही इस साल आप प्रापर्टी या वाहन भी खरीद सकते हैं। जो योजना आपकी अटकी हुई थी, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापार में भी आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार भी हो सकता है।

मीन राशि:  नया साल मीन राशि के लिए भी काफी लकी रहने वाला है। हल्की मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी शुरू होगी लेकिन ग्रहों का गोचर मीन राशि वालों के कई अटके हुए काम भी बनाएगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

Niyati Bhandari

Advertising