Yashoda Jayanti: यशोदा जयंती पर करें ये काम, निसंतान को मिलेगा संतान सुख

Wednesday, Feb 28, 2024 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Yashoda Jayanti 2024: आपने अक्सर सुना होगा, जब भी भगवान श्रीकृष्ण का नाम आता है तो पहले यशोदा नंदन कहा जाता है। जबकि श्रीकृष्ण ने मां यशोदा की नहीं बल्कि मां देवकी की कोख से जन्म लिया था। मां यशोदा के वात्सल्य से संसार की किसी भी माता की तुलना नहीं की जा सकती। कुछ विद्वान कहते हैं, मां यशोदा के भाग्य में संतान प्राप्ति का योग नहीं था परंतु उनके हजारों वर्षों की तपस्या के बाद भगवान श्री हरि विष्णु ने उन्हें खुद की माता होने का सौभाग्य दिया था। वैसे तो भगवान श्रीकृष्ण मां देवकी के गर्भ से पैदा हुए थे लेकिन उनकी बाल्य अवस्था मां यशोदा की गोद में व्यतित हुई। इसका साक्षात उदाहरण है ब्रज भूमी। जहां श्रीकृष्ण आज भी बड़े नहीं हुए हैं, अभी भी बाल रुप में ही पूजे जाते हैं।


Yashoda Jayanti: 1 मार्च, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मईया यशोदा की जयंती है यानि उनका जन्मोत्सव है। इस दिन माता ने जन्म लिया। जिन्हें भगवान की माता होने का गौरव प्राप्त हुआ। यशोदा के लाल के नाम ही भगवान पूजे जाते हैं।

2024 Yashoda Jayanti: जो महिलाएं मातृत्व सुख से वंचित हैं, इस शुभ दिन पर यदि वो ये पूजा करेंगी तो बहुत जल्दी उनके घर-आंगन में बच्चों की किलकारियां गूंजेंगी।

 Yashoda Jayanti Puja Vidhi : 1 चौंकी के ऊपर लाल सूती कपड़ा बिछाकर उस पर मां यशोदा की गोद में बाल गोपाल का खेलते हुए चित्र स्थापित करें। इसके बाद पंचामृत से अभिषेक करें। धूप, दीप और नैवेद्य मां यशोदा और श्रीकृष्ण को अर्पित करें। इस दिन अलसी के बने लड्डू और माखन मिश्री का भोग लगाने से मां और पुत्र दोनों की प्रसन्नता प्राप्त होती है।

Perform Yashoda Jayanti to attain blessing in the form of child: अपने ह्रदय में मां यशोदा और बाल गोपाल की छवि का ध्यान करते हुए  प्रार्थना करें की आपके भी घर में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से ऐसे ही उत्तम संतान जन्म ले। संतान प्राप्ति में जो भी कष्ट आ रहे हैं वो दूर हों।

Mata Yashoda Jayanti 2024: मां यशोदा और श्रीकृष्ण के नामों का जाप करते हुए फलाहार व्रत करें।
संध्या के समय गाय माता को बछड़े समेत भोजन करवाएं।


Yashoda Jayanti significance:  इस प्रकार से आपको मां यशोदा और बाल गोपाल का आशीष प्राप्त होगा। आपके घर में भी संतान उत्पति के योग बनेंगे।

नीलम
8847472411

 

Niyati Bhandari

Advertising