अब “वू लू” बनाएगा आपकी बेटियों का Carrier

Thursday, Nov 21, 2019 - 12:49 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई भी मानव जीवन में आने वाली प्रॉब्लम्स को ठीक करने में सहायक साबित होता है। इसके कुछ ऐसे उपकरण हैं जिन्हें घर-दुकान आदि में रखने से वहां रहने वाले लोगों के जीवन में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा तो दूर होती है साथ ही साथ उनकी परेशानियां कम होने लगती हैं। यही कारण है कि चीनी वास्तुशास्क्ष फेंगशुई के उपकरणों को आज कल हर दूसरे घर आदि में देखा जाता है।

बताया जाता है वास्तु शास्त्र की ही तरह फेंगशी में भी घर के हर कोने के लिए कुछ विशेष वस्तुएं बताई गई हैं, जो घर के सदस्यों के लिए किसी न किसी रूप से लाभकारी मानी जाती है। जिसमें एक है वू लू, जो घर की बेटियों की सेहत व लंबी उम्र के मद्देनज़र बनाया गया है। बता दें लोटे के आकारा वाला यह पात्र पुरातन काल में यात्राओं के दौरान पानी रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बताया जाता है प्राचीन समय में कुछ विशिष्ट चीनी लोगों की कब्र में शव के साथ ये पात्र भी दफनाया जाता था।
 
देखने में बेटियों के लिए बना यह पर्सनल वू लू अधिक सुंदर दिखता है। जिसके ऊपर लगे  मोती तथा अन्य सजावट की चीज़ें अधिक उपयोगी मानी गई है। कहा जाता है जो भी जातक अपने घर में इसे रखते हैं उनकी बेटियों के स्वास्थ्य अच्छा रहता है तथा इसे सुरक्षा के लिहाज़ से भी बेहतर माना जाता है। तो जैसे कि हर मां-बाप अपने बच्चों की अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके अच्छे जीवन की कामना करते हैं खासतौर पर एक पिता।

कहा जाता है घर के सभी सदस्यों में से एक पिता ही होता जो अपनी बेटी से सबसे प्यार करता है तो आप भी अपनी बेटी के लिए आज ही वू लू नामक फेंगशुई उपकरण ले आएं और अपनी बेटी के कमरे या बिस्तर के आसपास लगा दें। फेंगशुई विशेषज्ञ के अनुसार वू लू से बेटी की प्रतिभा में निखार के साथ-साथ करियर के प्रति उसकी एकाग्रता भी बढ़ती है। बता दें वू लू बाजार में कई रंगों में उपलब्ध है। इसे सिल्क के धागे में खूबसूरती से पिरोया जाता है।

 

Jyoti

Advertising