आप ने भी रखा है मोहिनी एकादशी का व्रत तो आज शाम ज़रूर कर लें ये काम

Wednesday, May 15, 2019 - 05:53 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि सब जानते हैं कि आज मोहिनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। बता दें इस दिन भगवान विष्णु जी का पूजा अति फलदायी मानी जाती है। अब आप सोच रहेंगे होंगे कि इस दिन केवल सुबह विष्णु जी की पूजा करना शुभ होता है। परंतु आपको बता दें कि ऐसा नहीं है इस दिन न केवल सबुह बल्कि शाम के समय भी पूजा करने से हर इच्छा पूरी होती है। और ये पूजा नारायण की नहीं बल्कि इनके ही अवतार श्री राम की होती है। जी हां, अक्सर कुछ लोगों को कहते सुना है कि जिस दिए एकादशी तो केवल श्री हरि की पूजा करनी चाहिए लेकिन ऐसा नही हैं। इस दिन इनके पूजा के साथ-साथ श्री राम के कुछ मंत्रों का जाप किया जा सकता है। तो अगर आपने इस दिन व्रत रखा है तो राम जी के सामने यह काम कर लें तो राम जी आपकी सभी मनचाही इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

मोहिनी एकादशी के व्रत से मिलने वाले लाभ-
चिंताएं और मोह माया का प्रभाव कम होता है।
ईश्वर की कृपा का अनुभव होने लगता है।
पाप का प्रभाव कम होता है और मन शुद्ध होता है।  
दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहता है।
इस दिन के व्रत रखने से गोदान का पुण्य फल प्राप्त होता है।

मोहिनी एकादशी पूजन
भगवान राम को पीले फूल,पंचामृत और तुलसी दल अर्पित करें, फल भी अर्पित कर सकते हैं। इसके बाद भगवान राम का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जप करें। मन को ईश्वर में लगायें, क्रोध न करें, असत्य न बोलें। इस दिन श्री राम के समक्ष कुछ देर ध्यान ज़रूर करें। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

राम जी के इस मंत्र का जप 108 बार जरूर करें- मंत्र "ॐ राम रामाय नमः"।।

शास्त्रों के अनुसार भी तिथियों में सर्वश्रेष्ठ तिथि (ग्यारस) एकदशी तिथि को माना गया है, इस दिन किये गए जप-तप, यज्ञ, दान और सेवा का बहुत अधिक महत्तव बताया गया हैं, (ग्यारस एकादशी तिथि के दिन आगे बताए गए कामों को गलती से भी नहीं करना चाहिए। जैसे, जुआ खेलना, रात में सोना, पान खाना,  दातून करना, दूसरों की बुराई से बचना, करना, चोरी करना, हिंसा करना, स्त्रीसंग, क्रोध, झूठ बोलना।

Jyoti

Advertising