अयोध्या में शुरू हुई 3 डी तकनीक पर आधारित विश्व की पहली रामलीला

Tuesday, Sep 27, 2022 - 08:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (इंट.): योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद से ही अयोध्या के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। यहां एक तरफ भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, तो वहीं विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों की एक लंबी शृंखला भी गतिमान है। इसके अलावा दीपोत्सव के जरिए इस प्राचीन नगरी के गौरव की पुनस्र्थापना का कार्य भी हो रहा है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वहीं शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से अयोध्या की बहुविख्यात रामलीला भी शुरू हो गई है। इसमें फिल्मी कलाकारों और भाजपा सांसदों द्वारा विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इस साल अयोध्या की रामलीला में विश्व में पहली बार 3डी तकनीक का भी प्रयोग किया जा रहा है। लक्ष्मण किला मंदिर परिसर में रामलीला का मंचन 5 अक्तूबर तक होगा।

Niyati Bhandari

Advertising