World Environment Day: पुलिस ने लगाए 10000 से अधिक पौधे

Monday, Jun 06, 2022 - 11:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली: विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली पुलिस ने शहर भर में 10,000 से अधिक पौधे लगाए। दिल्ली पुलिस परिवार कल्याण सोसायटी (पीएफडब्ल्यूएस) द्वारा दिल्ली पुलिस के तत्वावधान में एनजीओ सहयोग केयर की मदद से पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। पुलिस के सभी जिलों, पुलिस कॉलोनियों आदि जगहों पर नीम, आम, जामून आदि के पैधे लगाए गए। 

पीएफडब्ल्यूएस की अध्यक्ष अनु अस्थाना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मदर टेरेसा क्रिसेंट, नई दिल्ली से पौधारोपण अभियान शुरू किया। उन्होंने न केवल पौधे लगाने बल्कि उनकी देखभाल करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। अनु अस्थाना ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सभी को वर्ष में कम से कम पांच पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा जिले के सभी पुलिस थानों में कुल सौकड़ों पौधे लगाए गए हैं और हम सबने पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया है। 

उधर, साउथ वेस्ट जिला पुलिस ने 8 अलग-अलग पुलिस कॉलोनियों में कार्यक्रम आयोजित कर करीब 2000 पेड़ लगाए गए। इस मौके पर साउथ वेस्ट जिला के डीसीपी मनोज सी,एडिशनल डीसीपी राजीव कुमार,एडिशनल डीसीपी वन अवनीश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। यह कार्यक्रम आरकेपुरम,दिल्ली कैंट और सरोजनी नगर पुलिस कालोनी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया और पेड़ लगाए गए। इस पेड़ लगाने के अभियान में पुलिस वालों के परिजन और बच्चों ने भी आगे बढ़ कर हिस्सा लिया। इस आयोजन कार्यक्रम के दौरान छोटों बच्चों को लोगों को पेड़ लगाने के फायदे भी बताए गए और उन्हें अपने पूर्वजों के लगाए गए पेड़ को बचाने और नई पीढ़ी को उपहार को पेड़ देने का महत्व बताया गया।

Jyoti

Advertising