विश्व आयुर्वेद दिवस पर धामी ने किया प्रथम आयुर्वेद गुरुकुलम् का उद्घाटन
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 08:50 AM (IST)
हरिद्वार (स.ह.): ग्राम औरंगाबाद में विश्व के पहले आयुर्वेद गुरुकुलम्, पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम्, हरिद्वारम् का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत यज्ञ-मंत्रोच्चारण और धन्वंतरि वंदना से हुई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गुरुकुलम् प्राचीन सनातन परंपरा को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
यहां शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्कृत के विद्यार्थी भी अब बी.ए.एम.एस. में प्रवेश पा सकेंगे। स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् की स्थापना से पहली बार संस्कृत और वेदों के विद्यार्थी आयुर्वेद की आधुनिक शिक्षा लेकर बी.ए.एम.एस. कर सकेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
