इस दिशा में मुंह कर खाना बनाने से परिवार रहेगा healthy-wealthy

Saturday, Nov 11, 2017 - 03:35 PM (IST)

आप किस दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाते हैं और किस दिशा की ओर मुंह करके खाना खाते हैं, इस पर कई बातें निर्भर करती हैं क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सब से महत्वपूर्ण हिस्सा रसोई को माना जाता है। घर में कई बीमारियों और परेशानियों का कारण किचन से जुड़े वास्तुदोष हो सकते हैं। वास्तु से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखने से परिवार को परेशानियों और बीमारियों से बचाया जा सकता है।


दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाने से घर की महिलाओं को कई रोगों से जूझना पड़ता है।

 

दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाने से घर में कलह-क्लेश होने लगता है।  

 

पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से घर के लोगों को त्वचा और हड्डी से संबंधित रोगहोने का डर रहता है।

 

उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाने पर धन-संपत्ति की हानि  का खतरा बढ़ने लगता है।

 

घर में सुख-शांति बनाए रखने और रोगों से बचे रहने के लिए पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना सबसे अच्छा माना जाता है।

 

किचन घर में किसी भी दिशा में हो, लेकिन खाना बनाने वाले का मुंह पूर्व दिशा की ओर ही रहे, ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए।

 

किचन में एक खिड़की यदि पूर्व दिशा की ओर हो तो वास्तु की नजर से यह बहुत अच्छा माना जाता है।

 

रोज घर के किसी भी सदस्य के खाना खाने से पहले यदि गाय को भोजन का थोड़ा सा भाग दिया जाए तो सभी कामों में सफलता मिलती है।

 

वास्तु के अनुसार, किचन के ठीक सामने बाथरूम होना बेहद बुरा माना जाता है।

 


बिना नहाए खाना नहीं बनाना चाहिए, न ही खाना चाहिए। ऐसा करने से बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है।

Advertising