Women Lucky Moles on Face : पति को बना देती हैं करोड़पति ! चेहरे की इन खास जगहों पर तिल वाली महिलाएं होती हैं साक्षात लक्ष्मी का रूप

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 12:53 PM (IST)

Women Lucky Moles on Face : भारतीय ज्योतिष और समुद्र शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट और उन पर मौजूद निशानों का बहुत महत्व बताया गया है। अक्सर हम तिल को केवल सुंदरता बढ़ाने वाला ब्यूटी स्पॉट मानते हैं, लेकिन महिलाओं के चेहरे पर कुछ विशेष जगहों पर मौजूद तिल उनके और उनके जीवनसाथी के भाग्य को बदल सकते हैं। प्राचीन शास्त्रों के अनुसार, कुछ विशेष तिल महिलाओं को भाग्यशाली और धनवान बनाते हैं। ऐसी महिलाएं न केवल खुद सफल होती हैं, बल्कि शादी के बाद अपने पति की सोई हुई किस्मत भी जगा देती हैं। तो आइए जानते हैं चेहरे के उन 'लकी स्पॉट्स' के बारे में जो सुख-समृद्धि का संकेत देते हैं।     

Women Lucky Moles on Face
                                                                                                                                                                                                                                                                                                  माथे के बीचों-बीच तिल 
यदि किसी महिला के माथे के ठीक बीच में तिल होता है, तो वह बहुत ही सौभाग्यशाली मानी जाती है। ऐसी महिलाएं आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार, यह तिल 'राजयोग' का संकेत है। शादी के बाद ऐसी महिलाएं जिस घर में जाती हैं, वहां कभी धन की कमी नहीं होती। उनके कदम पड़ते ही पति के करियर और बिजनेस में अचानक उछाल आने लगता है।

दाहिनी भौंह (Right Eyebrow) पर तिल
भौंहों के पास या उनके ऊपर तिल होना बुद्धिमानी का प्रतीक है। विशेषकर दाहिनी भौंह पर तिल होना बहुत शुभ होता है। ऐसी महिलाएं स्वभाव से बहुत शांत और सुलझी हुई होती हैं। वे मुश्किल समय में भी सही निर्णय लेना जानती हैं। माना जाता है कि ऐसी महिलाओं के पति को शादी के बाद कार्यक्षेत्र में बड़ा पद या अचानक धन लाभ प्राप्त होता है।

गालों पर तिल 
गालों पर तिल होने के अलग-अलग अर्थ होते हैं, लेकिन दाहिने गाल पर मौजूद तिल विशेष फलदायी है। दाहिने गाल पर स्पष्ट तिल होना इस बात का संकेत है कि महिला के जीवन में ऐश्वर्य और सुख-साधन बने रहेंगे। ऐसी महिलाएं अपने पति के लिए 'गुडलक' लेकर आती हैं। उनके आने से पति के बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होती है और परिवार में खुशहाली आती है।

tarro

ठुड्डी पर तिल
ठुड्डी पर तिल वाली महिलाएं बहुत ही मिलनसार और वफादार मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में कभी भी संघर्षों से डर नहीं लगता। ये हर परिस्थिति में अपने जीवनसाथी का साथ निभाती हैं। समुद्र शास्त्र कहता है कि ठुड्डी पर तिल वाली महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र होती हैं और उनके पास अचल संपत्ति होने के प्रबल योग होते हैं।

नाक के अग्रभाग पर तिल
नाक पर तिल होना वैसे तो थोड़ा 'तेज मिजाज' का संकेत माना जाता है, लेकिन भाग्य के मामले में यह बहुत शक्तिशाली है। ऐसी महिलाएं थो़ड़ी जिद्दी हो सकती हैं, लेकिन वे जो ठान लेती हैं, उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। ऐसी महिलाओं से शादी करने वाले पुरुषों को अक्सर समाज में बहुत मान-सम्मान और प्रसिद्धि मिलती है। ये अपने पति के लिए सफलता की सीढ़ी साबित होती हैं।

होंठों के ठीक ऊपर तिल
ऊपरी होंठ के ऊपर तिल होना न केवल सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि यह विलासिता का भी प्रतीक है। ऐसी महिलाएं बहुत मीठा बोलने वाली और आकर्षक व्यक्तित्व की होती हैं। इन्हें जीवन में हर प्रकार का भोग और विलास मिलता है। इनके घर में लक्ष्मी का वास होता है और इनके पति कम मेहनत में भी बड़ी सफलता हासिल करते हैं।

आंखों के पास तिल
आंख के कोने या पुतली के पास तिल होना संवेदनशीलता और प्रेम का प्रतीक है। ऐसी महिलाएं दिल की बहुत साफ होती हैं और अपने परिवार को जोड़कर रखती हैं। जहां शांति होती है, वहीं लक्ष्मी बसती हैं। इनके आने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और सुख-शांति बनी रहती है।

Women Lucky Moles on Face

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News