भविष्यफल: चन्द्र-राहू का साथ, किसको मिलेगा विकास का हाथ

Monday, Apr 23, 2018 - 08:09 AM (IST)

मेष राशि:- मेष राशि वालों के लिए आज आगे बढ़ने का दिन है | व्यापार में अकस्मात उन्नति होगी, काम से जुड़ी नई योजनाएं सामने आएंगी | थोड़ी दिमागी थकान हो सकती है, इस कारण बिना वजह की बातों पर ध्यान न दें | परिवार में मौजूद किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार के आसार हैं| विद्यार्थियों की रूचि विद्या में कम होने की सम्भावना है | किसी की सहायता करने से आप खुद पर गर्व महसूस करेंगे | केवल खुद पर विश्वास बनाए रखें, मन हमेशा प्रसन्न रहेगा |

वृष राशि:- वृष राशि वालों आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा | कार्यक्षेत्र में खुद को बेस्ट साबित करने में कामयाब होंगे | सभी आप की प्रशंसा करेंगे | जिम्मेदारियों का भार कुछ ज्यादा होगा लेकिन आप उसे अच्छी तरह से निभा लेंगे | धन लाभ का योग है, नया मकान अथवा जमीन भी खरीद सकते हैं | समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान हो सकता है | शत्रु आप को हराने का प्रयास करेंगे लेकिन आपके सम्मुख वो ठहर भी नहीं सकेंगे | विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है | किसी गरीब कन्या को दूध दान करने से लाभ होगा |

मिथुन राशि:- मिथुन राशि वालों आज का दिन आपका है, इस का पूरा-पूरा इस्तेमाल करिये | उत्साह और मनोबल ऊंचा रहेगा और बिगड़ रहे काम बन जाएंगे | मन शांत है और शाम को अपने परिवार के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं| रोमांटिक मूड में रहेंगे और साथी भी आपके मूड को समझेगा | किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें, कोई आपको बेवकूफ बनाने का प्रयास कर सकता है | बेहतर स्वास्थ्य के लिए किये गए प्रयास कामयाब रहेंगे | सेहत पर ध्यान दें।

कर्क राशि:-  कर्क राशि वालों का मन आज हर तरफ से प्रसन्न रहेगा, परन्तु इसके साथ ही जॉब को लेकर चिंता बनी रहेगी | नौकरी में मन कम लगेगा और किन्ही कारणों से आप जॉब छोड़ने का मन भी बना सकते हैं | किसी बहुत करीबी पुराने मित्र से मुलाकात होने के आसार हैं और पुरानी यादें ताज़ा होंगी | व्यस्तता होने के बावजूद आज आप अपनी हॉबी के लिए समय निकालेंगे | विदेश यात्रा करने का योग भी है | हनुमान मंदिर में लड्डू चढ़ाएं, कार्यों में आ रही बाधाओं का निवारण होगा |   

सिंह राशि:-  सिंह राशि वालों के लिए आज समय अनुकूल है और स्थितियां आपके मुताबिक बदलती जाएंगी | कानूनी मामलों में किसी वरिष्ठ की राय लेनी पड़ सकती है| विद्यार्थियों को किसी महत्वपूर्ण फैसला लेने में असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है| घरेलू खर्च बढ़ने की वजह से आपका आर्थिक बजट बिगड़ा रहेगा | कचहरी में किसी जरुरी कागज़ में कमी को लेकर काम रुक सकता है| उधार दिया हुआ धन धीमी गति से वापस आएगा| कार्य पूर्ति के लिए बरगद के पेड़ को सींचे और उसे जल दें |

कन्या राशि:-  कन्या राशि वालों का आज का दिन फलदायी साबित होगा | पत्नी को कोई गिफ्ट दें, दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी| अपने काम के लिए दूसरों पर डिपेंड होने के बजाए, अपने बलबूते पर उस काम को करें, अधिक लाभ होगा | वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना होने का भय है | कार्य क्षेत्र में आज आप टीम लीडर के रूप में सामने आएंगे और दूसरों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकते हैं|

तुला राशि:- तुला राशि वालों आज का दिन आपका उत्तम रहेगा | सुबह के समय थोडा आलस्य घेर सकता है पर जल्द ही आप उससे मुक्ति पालेंगे | शिक्षित बेरोजगारों के लिए आज समय अनुकूल है इच्छा अनुसार काम मिल सकता है | मन में प्रसन्नता बनी रहेगी | किसी शुभ कार्य या विवाह में जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है | आज लोगों से मेल-जोल बढ़ाने का दिन है, कोई ऐसा व्यक्ति भी मिल सकता है जो जीवन भर आपका प्रिय बना रहेगा |

वृश्चिक राशि:-  वृश्चिक राशि वाले आज हंसी-ख़ुशी के साथ समय बिताएंगे| आपका ज्यादा समय घर पर ही बीतेगा| बच्चों के लिए की गई बिना वजह की भाग-दौड़ में आपका समय नष्ट होगा | पिता के आशीर्वाद से कोई भी कार्य शुरू करें, तरक्की होना निश्चित है| अर्थ तथा कारोबारी दशा बेहतर, सफलता साथ देगी, सोच-विचार में गम्भीरता रहेगी मगर मन किसी-किसी समय पर कुछ डिस्टर्ब रहेगा। किसी काम के लिए भागदौड़ करने पर अच्छे परिणाम सामने आएंगे |

धनु राशि:- धनु राशि वालों को महत्वपूर्ण कार्यों में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन धैर्य से काम लें, काम समय पर पूरा हो जाएगा |  विद्यार्थी पढ़ाई की चिंता से घिरे रहेंगे, जिसका प्रभाव उन की सेहत पर भी पड़ सकता है | खुशियां दरवाजे पर दस्तक दे रही हैं, अवसर बिल्कुल न छोड़ें | भगवान के चरणों में पीले फूल और कोई एक फल प्रसाद के रूप में चढ़ाएं और उसे ग्रहण करें| धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, उद्देश्य-मनोरथ हल होंगे, वैसे भी हर तरह से बेहतरी होगी, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा|

मकर राशि:- मकर राशि वालों आज धन लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हैं इसलिए अवश्य ही किसी साधन से आपको धन प्राप्ति होगी | कारोबारियों को बड़ा मुनाफा होने के आसार हैं। शत्रु हावी होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन किसी महिला के साथ होने के कारण समस्या टल जाएगी | मौसम के कारण स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है | आज के दिन बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूले, यही आशीर्वाद आपको तरक्की दिलाएगा|

कुम्भ राशि:- कुम्भ राशि वालों को आज जहां एक ओर तरक्की में रुकावटें दिखाई देंगी वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य में भी थोड़ी परेशानी आ सकती है | काफी समय से रुका हुआ बैंक का काम आज पूरा हो जाने के आसार हैं| धन-लक्ष्मी आपसे थोड़ी नाराज़ रहेंगी, जिसके कारण आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं| विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है | लिखत-पढ़त का कोई भी काम जल्दबाजी में न करें|  बड़ो की सलाह पर चलने में ही फायदा है| 

मीन राशि:- मीन राशि वाले आज सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे और इसी कारण आप कार्य शुरू तो करेंगे मगर पूरा नहीं कर पाएंगे| जॉब में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें| अगर आपका व्यापार पार्टनरशिप में चल रहा है तो आपका पार्टनर अपना काम बनाने का प्रयास कर रहा है, सतर्क रहिए | स्वास्थ्य थोड़ा नरम हो सकता है इसलिए अपना ख्याल रखिये | आज लवमेट से नजदीकियां बढ़ सकती हैं| माता को साड़ी गिफ्ट करें, आशीर्वाद से लाभ होगा|

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Aacharya Kamal Nandlal

Advertising