आखिर क्यों नहीं रखनी चाहिए हथेली पर कोई चीज़ ?

Monday, Jun 10, 2019 - 04:54 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
वैसे अक्सर आप सबने अपने बड़े-बुजुर्गों से बहुत सी ऐसी बातें सुनी होगी, जिसमें उन्होंने कुछ चीज़ों को लेकर शकुन और अपशकुन के बारे में बताया है। ऐसे में कई बार इंसान हाथ की हथेली में ऐसी चीज़ें रख देता है जोकि अशुभ होती हैं। ऐसा करने पर व्यक्ति को पुण्य मिलने की जगह पाप मिलता है। कई ऐसी चीजें होती हैं, जिसे जाने-अनजाने हम हथेली पर दे देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से कभी-कभी हमारी आयु और धन की भी हानि होती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताएंगे जोकि हथेली पर नहीं देनी चाहिए। 

कई बार हमारे पड़ोसी या घर का ही कोई सदस्य मिर्च मांग लेता है तो मिर्च देते समय एक बात का ध्यान रखें कि उसे हथेली पर नहीं देना चाहिए। कहते हैं कि इससे शत्रुता बढ़ती है। अगर मिर्च देनी हो तो किसी बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कभी भी नमक को हथेली पर नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आयु और धन की हानि होती है। नमक को भी देने के लिए आप बर्तन या फिर कागज का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा भी हो सकता है कि नमक जिसे देना हो तो उसके पास किसी जगह पर रख दें, ताकि वे उसे खुद उठा ले। 

कहते हैं कि पूजा के फूल हथेली पर देने से अशुद्ध होता है, इसे किसी पात्र में डालकर देना चाहिए फिर भले ही पत्ता ही क्यों न हो। पूजा में हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी किसी के हाथ से न लें। 

जल को भी हथेली पर नहीं देना चाहिए। साथ बर्तन से भी हथेली पर जल लेकर किसी को नहीं देना चाहिए। पूजा के समय भी हथेली से दूसरे की हथेली में जल नहीं दिया जाता है। जल अपनी हथेली से दूसरे की हथेली में देने से धर्म और पुण्य का नाश होता है, ऐसी मान्यता है।

कुश का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है, इसे हथेली में दान के समय पुरोहित को दिया जाता है। इसलिए किसी को जब दान देना हो तभी हथेली में कुश दें। इसे अपना धन देने के समान माना जाता है। इस घर में सुख-शांति बनी रहती है। आपके व्यवसाय या फिर नौकरी में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है।

Lata

Advertising