क्यों माना जाता है हिंदू धर्म में गाय को इतना शुभ ?

Thursday, Dec 19, 2019 - 01:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात जानें धर्म के साथ
हमारी भारतीय संस्कृति में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। वहीं देसी गाय का दूध व उसके दूध से बनी वस्तुएं हमारे धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी प्रयोग किए जाते हैं। यहां तक कि गाय के गोबर से उपले बनाकर उनपर खाना बनाया जाता है और साथ ही उसके गोबर से घर का आंगन लीपा जाता है, क्योंकि शास्त्रों में ऐसा करना बहुत ही शुभ माना गया है। कहते हैं कि जो लोग अपने घरों को गोबर से लीपते हैं, उनके घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। इसके साथ ही घर में गाय समृद्धि का प्रतीक होती है और इसके घर में होने से बहुत शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आज हम आपको गाय से जुड़ी कुछ ऐसी रोचक बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि आपके लिए बहुत उपयोग साबित हो सकती हैं।

शास्त्रों के अनुसार गोधूलि का समय विवाह के लिए सर्वोत्तम माना गया है। गोधूलि यानि शाम का समय बेहतर होता है। 

कहते हैं कि जब कभी आप यात्रा पर जा रहे हों तो सामने गाय या बछड़ा दूध पीता नजर आ जाए तो आपकी यात्रा शुभ व सफल होती है। 

अगर आपके घर में परेशानियां रहती हैं हमेशा, तो ये वास्तु दोष का कारण हो सकता है। ऐसे में घर में गाय रखना बेहद शुभ माना जाता है। 

कुंडली से शुक्र संबंधी दोष को कम करने के लिए सुबह एक रोटी गाय को जरूर खिलानी चाहिए। 

यदि पितृदोष हो तो गाय को प्रतिदिन या अमावस्या को रोटी, गुड़, चारा आदि खिलाने से पितृदोष समाप्त हो जाता है।

मान्यता है कि गाय की नाड़ी में सूर्य-केतु होते हैं, जिससे कि उनकी पूजा करने से लाभ मिलता है और सारे दोष खत्म हो जाते हैं। 

हस्तरेखा में आयुरेखा टूटी हुई हो तो गाय का घी काम में लें तथा गाय की पूजा करें।

बहुत से लोगों को रात में बुरे सपनें आते हैं, ऐसे में व्यक्ति को गोमाता का नाम लेकर सोना चाहिए। 

गोमाता के नेत्रों में प्रकाश स्वरूप भगवान सूर्य तथा चन्द्रदेव का निवास होता है। जन्मपत्री में सूर्य-चन्द्र कमजोर हो तो गोनेत्र के दर्शन करें, लाभ होगा।

Lata

Advertising