क्यों नहीं खाया जाता Bed पर बैठकर खाना ?

Tuesday, Jun 11, 2019 - 11:57 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
अक्सर आप सबने बड़े लोगों से ये सुना होगा कि जब भी खाना खाएं तो ज़मीन पर ही बैठें। वहीं शास्त्रों के अनुसार बेड पर बैठकर कभी नहीं खाना चाहिए, इसे बहुत ही गलत माना गया है। क्योंकि जिस जगह हम सोते हैं, वहीं बैठकर खाना सही नहीं होता है। इससे अन्न का अपमान होता है। हालांकि आज के समय में लोगों की सोच मॉडन है, जिसकी वजह से वे इन चीज़ों का वहम नहीं करते हैं। लेकिन शास्त्रों में ऐसा करना वर्जित है। तो आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं। 

घर में है खाने की किल्लत तो करें ये टोटका (VIDEO)

शास्त्रों के अनुसार बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से माता लक्ष्‍मी रूठ जाती हैं और घर में धन की कमी होने लगती है। यही नहीं बिस्‍तर पर बैठकर खाना खाने से न केवल धन की हानि होती है, बल्कि इससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ता है। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति को बहुत सी बीमारियां हो सकती है। वहीं अगर बात करें वास्तु के हिसाब से तो उसमें कुछ ऐसी चीज़ें बताई हैं, जिन्हें करने से हमें धन हानि सहित कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। हो सकता है हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में यही सब गलतियां कर रहे हों और परेशानियां भी झेल रहे हों। तो इन्हें जल्दी सुधार लेने में ही हमारी भलाई है।

Restaurant में नहीं आ रहे लोग तो ये है वास्तु दोष (VIDEO)

ऐसा अक्सर होता है कि कई लोग अपने बिस्तर पर बैठकर ही खाना खा लेते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार बिस्तर पर बैठकर खाना बहुत नुकसानदायक होता है। क्योंकि बिस्तर पर खाना खाने से अन्न का अपमान होता है। हम जिस स्थान पर सोते हैं वहां खाना कभी नहीं खाना चाहिए।

रात को सोकर जब आप सुबह बिस्तर से उठते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बिस्तर को बिखरा हुआ नहीं छोड़ें। बिस्तर को हमेशा साफ करें। शास्त्रों के अनुसार बिस्तर वैसा ही छोड़ जाते हैं तो, ऐसा करने से घर में पैसा आने में कमी हो जाती है। 

Lata

Advertising