Kundli Tv- मां को पसंद है लाल रंग, क्या है इसका रहस्य

Saturday, Oct 13, 2018 - 03:32 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
नवरात्र के शुरू होते ही हर कोई मां दुर्गा की उपासना करने में व्यस्त हो जाता है। हम आपको इससे संबंधित बहुत सी बातें बता चुके हैं, आज भी हम आपको कुछ एेसी ही बातें बताने जा रहे हैं, जिनको नवरात्र में अपनाने से देवी दुर्गा का भरपूर आशीर्वाद मिलता है। कहा जाता है कि इस समय देवी को प्रसन्न करना बहुत ही आसान होता है, मां अपने भक्तों की सभी इच्छाएं जल्द पूरी करती हैं। इसलिए अगर आप भी माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आगे बताए जाने वाले उपायों को नवरात्रि के समय ज़रूर अपनाएं।
इन दिनों में से किसी भी एक दिन देवी मंदिर में लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। बता दें कि असल में माता दुर्गा को लाल रंग बहुत पसंद होने के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही महत्व हैं। शास्त्रों के अनुसार जब माता ने राक्षसों का संहार किया तो उनका शरीर रक्त से लाल हो गया था। अपने इस रुप को पाकर वो प्रसन्न हो गई थीं। जब मां ने राक्षसों को हराया तभी से मां को लाल रंग से स्नेह हो गया। तब से लेकर आज तक मां को लाल रंग अधिक प्रिय है। इसलिए इनकी पूजा में हर चीज़ लाल रंग की होती है। 

नवरात्र के  पहले दिन से मां दुर्गा को हर दिन ताजे पान के पत्ते पर सुपारी और सिक्के रखकर समर्पित करें। लेकिन अगर आप एेसा न कर पाएं हो तो नवरात्र के दौरान किसी भी दिन से ये उपाय करना शुरू कर सकते हैं। इससे आपको अवश्य धन लाभ होगा।


नवरात्र के पांचवे दिन मां दुर्गा को 7 इलायची और मिश्री का भोग लगाने से आर्थिक स्थिति सुधरती है।

इन नौ दिनों में से किसी भी एक दिन देवी को पांच प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर अर्पित करें।

नवरात्र के दौरान अगर आप अखंड ज्योति नहीं जला पा रहे हैं तो सुबह शाम घी का दीपक जलाकर उसमें 4 लौंग डाल दें। माना जाता है कि इस उपाय से पानी की तरह धन बरसने लगेगा।

जैसे कि सब जानते ही हैं कि नवरात्र में देवी पूजन का महत्व होता है। इसके साथ ही देवी के रूप में छोटी कन्याओं की पूजा भी की जाती है। तो नवरात्र में छोटे-छोटे पर्स में दक्षिणा रखकर कन्याओं को ज़रूर भेंट करें।

माह अष्टमी के दिन देवी दुर्गा को मखाने के साथ सिक्के देवी को अर्पित करें और फिर उसे गरीबों में बांट दें, इस उपाय को करने से दरिद्रता का नाश होता है।

इस दौरान अपने घर में सोना-चांदी का कोई सामान जो पूजा में उपयोग किया जाता हो, जैसे स्वास्तिक, ॐ, श्री, दीपक, गरूड़ घंटी, पात्र, श्रीयंत्र आदि चीज़ें खरीदने की कोशिश करें और इन्हें देवी दुर्गा के चरणों में रखकर पूजा करें।

नवरात्र के आखिरी दिन पूजा की सारी सामग्री को गुलाबी रेशमी कपड़े में बांधकर तिज़ोरी व रूपए रखने की जगह रख दें। इससे आश्चर्यजनक रूप से व अत्यधिक धन वृद्धि होगी। 
Kundli Tv- नवरात्र में इस समय बजाएं शंख, फिर देखें कमाल (Video)

Jyoti

Advertising