Kundli Tv- ब्रह्मा, विष्णु और महेश- तीनों में कौन है बड़ा ?

Wednesday, Oct 31, 2018 - 04:58 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
दुनिया में रहने वाले हर इंसान के मन में यह सवाल आता है कि सृष्टि का आंरभ कैसे हुआ। हिंदू धर्म के अनुसार इस त्रिदेव यानि विष्णु, ब्रह्मा और महेश ने मिलकर सृष्टि का निर्माण किया था। लेकिन एक एेसा भी प्रश्न है जिसका जवाब आज तक बहुत लोगों के मन में घर करके बैठा है, जो ये है कि सृष्टि का निर्माण करने वाले तीनों देवों में से सबसे श्रेष्ठ कौन है। बहुत से लोगों को इससे संबंधित कथा के बारे में नहीं पता होगा। तो आइए जानतें हैं एक लोक प्रिय कथा जिसमें आपको शायद आपके इस सवाल का जवाब मिल सकता है। आपको बता दें कि इस संदर्भ में शिव पुराण और श्रीमद्भागवत गीता में दो कथाएं पढ़ने को मिलती हैं।

यहां जानें शिवपुराण में दी गई कथा-
शिव पुराण के अनुसार एक बार ब्रह्मा और विष्णु में विवाद हो गया कि उन दोनों में से बड़ा कौन है। जब विवाद इतना बढ़ गया कि उन दोनों में युद्ध की नौबत आ गई तब उन दोनों के मध्य एक बड़ा सा अग्नी स्तंभ प्रगट हो गया। अब उन दोनों ने यह निश्चय किया कि जो भी पहले इस अग्नि स्तंभ के अंत को पा लेगा वहीं श्रेष्ठ है। भगवान विष्णु उस स्तंभ के अंत को पाने के लिए नीचे की ओर गए और ब्रह्माजी ऊपर की तरफ गए। दोनों में से कोई भी इस अग्नि स्तभ के अंत को पाने में सफल न हो सका। जिसके बाद भगवान विष्णु ने तो अपनी हार स्वीकार कर ली परंतु ब्रह्माजी ने असत्य कहा की उन्हें अंत मिल गया है इसलिए में श्रेष्ठ हूं।

ब्रह्माजी के मुख से असत्य सुनकर उस अग्नि स्तंभ में से शिवजी प्रगट हुए और उन्होंने ब्रह्माजी के पांच मुख में से जो मुख असत्य बोला था उसे काट दिया ओर यह श्राप दिया की संसार में उनकी पूजा नहीं होगी। भगवान विष्णु से प्रसन्न होकर उन्हें अपने समान पूजे जाने का वरदान दिया। शिव पुराण की इस कथा के अनुसार जिसके अनुसार शिव जी सबसे बड़े हैं। 
कार्तिक मास में करें काली मिर्च से जुड़ा ये उपाय, कोई भी काम नहीं रुकेगा (VIDEO)

Jyoti

Advertising