Kundli Tv- महालक्ष्मी को सफेद चीजें क्यों हैं पसंद

Thursday, Dec 20, 2018 - 06:05 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
माता लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान निकले रत्नों के साथ हुई थी। उसी दौरान चंद्रमा भी उत्पन्न हुए थे। वह 16 कलाओं के राजा भी माने जाते हैं। चंद्रमा और देवी लक्ष्मी भाई-बहन हैं। चंद्रमा का अधिकार सभी सफेद वस्तुओं पर है। शायद इसी कारण से मां लक्ष्मी को सफेद चीज़ें बहुत पसंद हैं।

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। लक्ष्मी मंदिर में जाकर माता के प्रिय भोग को अर्पित करके प्रसन्न किया जा सकता है। देवी लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई बहुत पसंद हैं। दूध से बनी मिठाईयां, मखाने, खीर, सिंघाड़ा, नारियल (श्रीफल), बताशे और चीनी के खिलौने का भोग मां लक्ष्मी को बहुत भाता है। लक्ष्मी पूजा के वक्त भी सफेद वस्त्र पहने जाते हैं।

जो लोग हमेशा धन का सुख भोगना चाहते हैं, उन्हें रात के वक्त कभी भी चावल, सत्तू , दही, दूध, मूली आदि सफेद चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

पूर्णिमा पर चन्द्रमा अपने पूरे आकार में होता है। यह दिन मां लक्ष्मी को बहुत प्यारा है। इस दिन ये खास उपाय करने से उज्जवल भाग्य का निर्माण होता है। शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं, इस दिन पीपल पर मीठा दूध और चावल चढ़ाने चाहिए।

पैसों से सम्बन्धित किसी भी समस्या का हल पाना है तो पूर्णिमा की रात चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल डालकर अर्घ्य दें साथ में इस मंत्र का जाप करें "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:"
कुंडली में इस दोष के कारण बच्चे EXAMS में अच्छा नहीं कर पाते 

Niyati Bhandari

Advertising