जानिए, हाथ की किन रेखाओं से जुड़ी हैं आपके जीवन की दिलचस्प बातें

Wednesday, Aug 07, 2019 - 03:01 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है। मगर इसके अलावा भी एक ऐसा शास्त्र है जिससे आज भी अधिकतर लोग अंजान है। ये शास्त्र है समुद्र शास्त्र। इस शास्त्र में शरीर के अंगों को देख-परखकर जीवन से जुड़ी कई बातें जानी जा सकती हैं। इसके अलावा इसमें किसी भी इंसान की हाथ की रेखाओं को देखकर ऐसी बातों का पता लगाया जा सकता है। जिनको जन पाना इतना आसान नहीं। मगर समुद्र शास्त्र के मदद से ये संभव है।

तो आइए जानते हैं क्या कहती हैं आपके हाथ की रेखाएं-
समुद्रशास्त्र के मुताबिक व्यक्ति की हथेली देखकर उसके बीते समय, वर्तमान स्थिति और आने वाले कल का बड़ी आसानी से पता लगाया जा सकता है। अक्सर आप लोगों ने देखा होगा कि हमारे हाथ में बहुत सी रेखाएं होती हैं। इन सभी रेखाओं का हमारे जीवन से होता है। हमारे हाथ की हर एक रेखा कुछ न कुछ कहती है।

समुद्र व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हाथ में मौजूद जीवन रेखा सबसे महत्वपूर्ण रेखा मानी गई है, जिसे पितृ रेखा और गोत्र रेखा भी कहा जाता है। बता दें गुरु पर्वत यानि तर्जनी उंगली के निचले भाग से जो रेखा निकलकर शुक्र पर्वत यानि अंगूठे के निचले क्षेत्र को घेरे हुए मणिबंध तक पहुंचती है। यही रेखा जीवन रेखा कहलाती है। यहां जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प बातें-

जिस व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा छोटी होती है तो यह उस व्यक्ति की कम उम्र का संकेत देती है। इसके विपरीत अगर ये रेखा लंबी हो तो यह व्यक्ति की दीर्घायु का इशारा करती है। अगर हाथ में यह रेखा टूटी हुई हो तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है। मगर कहा जाता है इस रेखा के साथ अगर कोई अन्य रेखा समानांतर रूप से चल रही हो तो इसका अशुभ प्रभाव खत्म हो सकता है।

जिसके हाथ में जीवन रेखा सुंदर व साफ़ होकर शुक्र क्षेत्र को घेरती हुई मणिबंध के पास पहुंचकर खत्म होती है तो ऐसे व्यक्त का जीवन स्वस्थ, दीर्घायु और ऐश्वर्य युक्त व्यतीत होता है।

अगर किसी व्यक्ति के हाथ की जीवन रेखा से कोई शाखा गुरु पर्वत क्षेत्र की ओर उठती दिखाई दे या उससे मिल जाए तो इसका मतलब व्यक्ति को कोई बड़ा पद मिले वाली है या व्यापार में तरक्की प्राप्त होगी।

अगर जीवन रेखा से छोटी-छोटी रेखाएं निकलकर ऊपर की तरफ़ जा रही हैं तो समझ जाएं आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त होने वाला है। इसके साथ ही अगर जीवन रेखा, हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा तीनों शुरुआत में मिली हुई हो तो ऐसे लोग हमेशा परेशानियों से घिरे हुए रहते हैं।

जिस इंसान के हाथ की जीवन रेखा गुरु पर्वत से प्रारंभ होती होती है ऐसे लोग अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

इसके अलावा अगर किसी के हाथ की जीवन रेखा पर वर्ग का चिह्न हो तो माना जाता है इससे इनका जीवन सुरक्षित बीतता है।

Jyoti

Advertising