Kundli Tv- आपकी बर्बादी का कारण है आपके घर का ये सामान

Friday, Sep 07, 2018 - 02:11 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
अक्सर यह देखने के मिलता है कि कुछ लोग अपने घर में बहुत से टूटे-फूटे समान को भी बाहर नहीं फेंकते। इसके उल्ट वह अपने घर में टूटे-फूटे समान का कबाड़ जमा कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार एेसा करना आपके लिए कितना हानिकारक हो सकता है। जी हां, वास्तु के अनुसार कुछ एेसी चीज़ों के बारे में बताया गया है, जिनके टूटते ही उन्हें घर से बाहर फेंक देना चाहिए। तो अगर आप भी अपने घर में एेसा सामान रखते हैं, तो यहां जाने लें कि आखिर क्यों घर में इन्हें रखना शुभ क्यों नहीं माना जाता।

सबसे पहले बात करेंगे घर में पड़े टूटे-फूटे बर्तनों की। वास्तु के अनुसार कभी भी घर में टूट-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। कहा जाता है कि घर में टूटे-फूटे बर्तन होने से लक्ष्मी माता नाराज़ हो जाती हैं। ऐसा होने से घर में धन की कमी हो जाने की बात कही गई है। कहते हैं कि इससे धन प्राप्ति के स्रोत भी सिमटने लगते हैं।

वास्तु के अनुसार जिस घर में टूटा हुआ दर्पण यानि शीशा होता है उस घर पर और घर के सदस्यों पर नकारात्मक ऊर्जा हमेशा हावी रहती है। कहने का भाव यह है कि इससे धीरे-धीरे घर की खुशियां समाप्त हो जाती हैं। आपको बता दें कि वास्तु के अनुसार घर में टूटी हुई पलंग रखना भी बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता। इसके बारे में मान्यता है कि टूटी हुई पलंग का बुरा प्रभाव या असर घर के दंपत्ति के दांपत्य जीवन पर पड़ता है। इससे उनके जीवन पर मुश्किलें बढ़ने लगती हैं।

घर में घड़ी के टूटने पर तुरंत उसे फेंक देना चाहिए। माना जाता है कि घर की घड़ी की हालत से परिवार की वृद्धि जुड़ी होती है। ऐसे में घड़ी के खराब होने से परिवार की उन्नति में रुकावट आने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा घर में किसी तस्वीर के टूटने पर भी उसे बाहर फेंक देना चाहिए। घर में टूटी हुई तस्वीर का होना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे पारिवारिक बंधन कमजोर होते हैं।बजरंगबली की ये फोटो बुरी शक्तियों को रखेगी दूर ! (देखें Video)

Jyoti

Advertising