सावन के तीसरे सोमवार न पहनें इस रंग के कपड़े, वरना भोलेनाथ की पूजा में पड़ सकता है विघ्न

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 02:27 PM (IST)

Which Color To Wear On 3rd Sawan Somwar : सावन का महीना भगवान शिव की पूजा और कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान पड़ने वाले हर सोमवार का एक खास मत्व होता है। भक्त भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजन करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, पूजा-पाठ के दौरान  सही रंगों  का चयन करना बहुत जरूरी माना जाता है, क्योंकि हर रंग का अपनी एक ऊर्जा और प्रभाव होता है। यदि आप सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करने जा रहे हैं, तो कपड़ों के चयन में विशेष सावधानी बरतें।

Which Color To Wear On 3rd Sawan Somwar

भूलकर भी न पहनें इस रंग के वस्त्र
सावन के सौमवार की पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े पहनने की मनाही होती है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काला रंग नकारात्मकता, शोक और अंधकार का प्रतीक माना गया है। शिव जी की पूजा में इस रंग के वस्त्र धारण करने से पूजा का पूरा पल प्राप्त नहीं होता और जीवन में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काले रंग के अलावा बहुत अधिक गहरे चमकीले, डार्क ग्रे या गहरे भूरे रंग के कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए।

Which Color To Wear On 3rd Sawan Somwar

सावन के सोमवार पर पहनें ये शुभ रंग
भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा के समय सात्विक और सकारात्मक रंगों का ही चुनाव करना चाहिए। शिव जी की पूजा के दौरान हरा रंग, पीला रंग, सफेद और हल्का लाल या संतरी जैसे रंगों का चयन करना चाहिए। पूजा के समय हमेशा धुले हुए, साफ और सूती वस्त्र ही पहनें। पूजा स्थल या मंदिर में प्रवेश करते समय चमड़े की बेल्ट, पर्स या जैकेट जैसी चीजों का इस्तेमाल न करें।

Which Color To Wear On 3rd Sawan Somwar

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News