Kundli Tv- जानें, किस Body part का फड़कना होता है शुभ

Wednesday, Jul 11, 2018 - 11:14 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
 



ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों का फड़कना शुभ और अशुभ संकेत देता है। कहा जाता है की मानव शरीर काफी संवेदनशील होता है, इसलिए व्यक्ति के साथ जब भी कुछ अच्छा या बुरा होने वाला होता है तो शरीर खुद संकेत देने लगता है। हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताएंगे जो आपको जानने में मदद करेंगे की कौन से अंग का फड़कना आपके लिए शुभ है और कौन से अंग का फड़कना अशुभ। 

बाएं पैर की पहली और आखिरी उंगली फड़के तो आपको लाभ होगा। दाएं पैर की उन्हीं उंगलियों का फड़कना अशुभ होता है।

पांव की पिंडली शनि और बुध नक्षत्र के अधीन आती है। इसके फड़कने से काम में बाधा आती है और यह शत्रु के पैदा होने का संकेत है। 


दायां घुटना फड़के तो अशुभ और बायां फड़के तो शुभ होता है।

बायां पांव फड़कना शुभ होता है। दायां पांव फड़कने से मुसीबतों का अंत होता है।

बाई जांघ के फड़कने से दोस्त से सहायता मिलती है जबकि दाईं जांघ फड़कने से शत्रु शांत होते हैं।



दाएं हाथ का अंगूठा फड़कने से शुभ समाचार मिलता है जबकि बायां फड़के तो नुक्सान होता है।

यहां फोन से लगती है भक्तों की अर्ज़ी (देखें VIDEO)
 

Niyati Bhandari

Advertising