Kundli Tv- आपका चेहरा बता सकता है क्या है आपकी राशि

Saturday, Dec 15, 2018 - 02:35 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
चेहरा पढ़ कर दिल की बात जानना भी एक कला है। आप भी इस कला से रूबरू होना चाहते हैं तो सामुद्रिक विज्ञान के अंर्तगत न केवल किसी का भी भविष्य जाना जा सकता है बल्कि 12 राशियों के चिन्ह भी देखे जा सकते हैं ।

मेष: ये देखने में अंकुश जैसा होता है और बाएं कान के ऊपर वाले भाग पर मेष राशि की जगह होता है।

वृष: ये देखने में 4 अंक जैसा लगता है और मस्तक के सेंटर में यह देखा जा सकता है।

मिथुन: बाएं कान के ऊपर मेष राशि के पास इसका चिन्ह दो खड़ी रेखाओं जैसा दिखता है।

कर्क: मस्तक के ऊपर के भाग में अंक सात को सीधे और ऊल्टे जोड़े में देखा जा सकता है।

सिंह: दाहिनी भौंह पर ऊं जैसा इसका निशान देखा जा सकता है।

कन्या: राइट गाल पर एन और पी जैसा चिन्ह देखा जा सकता है।

तुला: राइट कान के ऊपर वाले भाग पर धनुष जैसा निशान देखा जा सकता है।

वृश्चिक: लिप्स के ऊपर और नाक के नीचे वृश्चिक राशि का चिन्ह अंग्रेजी के अल्फाबेट एम जैसा होता है।

धनु: खजूर की शाखा जैसा निशान दाहिने नेत्र के ऊपरी भाग में देखा जा सकता है।

मकर: चिन के पास अल्फाबेट वी और पी जैसे आकार देखे जा सकते हैं।

कुंभ: टेढ़ी दो रेखाओं जैसा ये चिन्ह लेफ्ट भौंह पर देखा जा सकता है।

मीन: लेफ्ट चिक्स पर 36 नंबर जैसा चिन्ह देखा जा सकता है।
कौन सा पाप द्रौपदी की मौत का कारण बना(video)

Niyati Bhandari

Advertising