Kundli Tv- सपने में खा ली ये चीज़ तो समझिए होने वाला है बढ़ा फायदा

Friday, Nov 30, 2018 - 02:42 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
चाहे दोपहर की नींद में सपने आएं या रात की नींद में सपने तो सपने होते हैं और एेसा नहीं है कि किसी को सपने आएं और किसो को न आएं। एेसा कोई व्यक्ति नहीं है जिसे कभी अपने जीवन में सपने न देखे हो। लेकिन हां एेसे बहुत से लोग हो सकते हैं जिन्हें इन सपनों का मतलब न पता हो। क्योंकि कहा जाता है कि ज्योतिष और धार्मिक शास्त्र में कहा गया है कि इंसान को जो भी सपना आता है उसका कोई न कोई अर्थ होता ही है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ सपनों का खास महत्व बताया गया है। इसके अनुसार कुछ सपने शुभ संकेत देते हैं तो वहीं कुछ सपने अशुभ। तो आइए जानते हैं सपने में खाने की चीजें देखने का क्या मतलब होता है।

कहते हैं कि अगर किसी को या खुद को सपने में आंवला खाते हुए दिखना मनोकामना पूर्ण होने की ओर संकेत करता है, वहीं अगर आप सिर्फ आंवला देखते है तो आपकी इच्छा अधूरी रह सकती है।
 

अगर सपने में किसी को अदरक खाते हुए देख लें तो मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना रहती है।

जिसको सपने में अनानास खाते हुए दिख जाएं हैं तो ये इशारा होता है कि आपको पहले परेशानी का सामना करना पड़ेगा और उसके बाद राहत मिलेगी।

आइसक्रीम खाते हुए दिखे तो इसका मतलब होता है कि आपकी जिंदगी सुख शांति से बीतेगी।

अगर आप खुद को सपने में अखरोट खाते दिख जाए तो ये संकते होता है कि कोई  खुशी आने वाली है। सपने में अखरोट का दिखना धन में  बढ़ोत्तरी के संकेत देती है।

अजवाइन खाते हुए दिखने का मतलब होता है सेहत अच्छी रहेगी।

आम खाते दिखना मतलब धन और संतान सुख मिलने से हैं।

सपने में इमली खाते हुए दिखना औरत के लिए शुभ माना जाता है परंतु पुरुष के लिए इसे अशुभ माना जाता है।
इस गिनती में रखें पूजाघर में भगवान की मूर्ति 

Jyoti

Advertising