धार्मिक मान्यता: सप्ताह के इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल वरना...

Tuesday, Jun 18, 2019 - 10:45 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म में ऐसी कई मान्यतएं प्रचलित हैं जिन्हें बहुत से लोग प्राचीन समय से लेकर आज तक अपनाते आ रहे हैं। ये मान्यताएं ज्योतिष और हिंदू धर्म के कई शास्त्रों से जुड़ी हुई है। आज हम आपको एक ऐसी ही पंरपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आप में से लगभग लोगों ने सुना होगा कि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए क्योंकि धार्मिक दृष्टिकोण से इसे अच्छा नहीं माना जाता। मगर क्या आप जानते हैं कुछ परंपराओं के अनुसार सोमवार को भी बाल धोने वर्जित माना जाता है। कहा जाता खासतौर पर महिलाओं को इस दिन बाल धोने से नुकसान होता है। परंतु अब सवाल ये है कि आख़िर क्यों इस दिन बाल धोना मना है। तो अगर आप भी इससे जुड़ी खास बातें जानने के इच्छुक हैं तो आगे दी गई जानकारी ज़रूर पढ़ें।

ऐसा कहा जाता है सोमवार के दिन बाल धोने से घर की बहु-बेटियों पर कर्ज़ का भार बढ़ता है। साथ ही घर में आर्थिक परेशानियां भी आती हैं। अन्य मान्यताओं के अनुसार घर की महिलाओं को सोमवार के साथ-साथ बुधवार और गुरुवार को भी बाल नहीं धोना चाहिए। कहा जाता है इससे भाई को कर्ज़ की परेशानी झेलनी पड़ती है। तो वहीं गुरुवार को महिलाओं के बाल धोने से भी बाल न धोने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि गुरुवार के दिन बाल धोने से घर-परिवार में बरकत नहीं रहती। साथ ही कई प्रकार की आर्थिक परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं।

मंगलवार से जुड़ी मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाओं को इस दिन बाल नहीं धोने चाहिए। इससे सुहाग की क्षीणता होती है। हालांकि इस दिन कुंवारी कन्याएं बाल धो सकती हैं। गुरुवार के दिन बाल धोने से धन की कमी बनी रहती है। बृहस्पतिवार की कथा में ऐसा वर्णन आता है कि रानी बाल धोती थी, उसका जितना भी धन था सब नष्ट हो गया। इसलिए ये मान्यता प्रचलित है कि गुरुवार के दिन सुहागिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए।

Jyoti

Advertising