जानिए, शादी और दूध के इस गिलास का क्या है CONNECTION ?

Saturday, Jun 08, 2019 - 10:59 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म में कुल 16 संस्कार हैं, जिनमें से एक है शादी संस्कार। जी हां, आप में से शायद कुछ ही लोगों का पता होगा कि शादी भी एक धार्मिक संस्कार होता है। जिसमें  अनेकों धार्मिक रिति-रिवाज़ों को संपन्न करने के बाद दो लोग विवाह के इस प्यारे बंधन में बंधते हैं। पौराणिक ग्रंथों में शादी दो आत्माओं का मिलन कहलाता है। विवाह की पहली रात को सुहागरात कहकर संबोधन किया जाता है। माना जाता है शादी की इस पहली रात को पति-पत्नी हमेशा-हमेशा के लिए एक हो जाते हैं। अक्सर आप लोगों ने देखा-सुना होगा कि बहुत पुराने समय शादी की पहली रात को लेकर एक मान्यता चली आ रही है। अब सोचेंगे शादी से संबंधित बहुत सी मान्यताएं जो आज भी बहुत प्रसिद्ध है। हम किसी पंरपरा व मान्यता की बात कर रहे हैं तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं शादी की रात को दुल्हन द्वारा दूल्हे को दिए जाने वाले दूध के गिलास की पंरपरा की। 

अक्सर उबल कर गिरता है दूध तो घर आने वाली है ये मुसीबत ! (VIDEO)

शादी की पहली रात मेें लगभग हर शादीशुदा जोड़े को केसर और बादाम से मिला दूध पीने को दिया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके पीछे धार्मिक महत्व है। जी हां, आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी लेकिन दूल्हा और दुल्हन को दिए जाने वाले केसर और बादाम से मिला दूध पीने से दिलचस्प जानकारी जुड़ी हुई है। आइए जानते हैं-

शादी के दिन पहनें इस रंग का लंहगा, married life होगी successful (VIDEO)

ज्योतिष शास्त्र में दूध को शुक्र और चंद्रमा ग्रह का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि दुल्हन का दूध के गिलास को ले जाने का असर इन दोनों ग्रहों पर पड़ता है। कहा जाता है शुक्र और चंद्रमा वैवाहिक जीवन को बनाते हैं। दरअसल, शुक्र ग्रह पुरुषों में शुक्राणु और कामेच्छा का प्रतीक माना गया है, जबकि चंद्रमा मन का प्रतीक। ज्योतीष के अनुसार, दोनों ग्रहों में संतुलन स्थापित करने के लिए दूध रस्म का निर्माण किया गया है। यही कारण है कि सुहागरात को दुल्हन दूल्हे को दूध का भरा गिलास पीने को देती है। 

Jyoti

Advertising