पत्नी की BANGLES में छिपे हैं आपकी किस्मत के चमकते सितारे

Saturday, Apr 20, 2019 - 05:19 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
सनातन धर्म या कहें हिंदू धर्म में महिलाओं का 16 श्रृंगार करना अनिवार्य माना जाता है। इस श्रृंगार में चूड़ियों का अहम रोल होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम आपको ये सब क्यों बता रहे हैं। ये तो सब जानते हैं कि चूड़ियां महज महिलाओं की सुंदरता को बढ़ाने में मददगार होती है। परंतु आपको बता दें कि ऐसा नहीं है ज्योतिष की नज़र से देखें तो पत्नी की चूड़ियों का रंग पति के भाग्य से जुड़ा हुआ होता है।

जी हां आप ने सही पड़ा ज्योतिष के दृषिटकोण से आपकी पत्नी की किस रंग की कांच की चूड़ियां आपके किस्मत के दरवाज़े खोल सकते हैं आप इस बारे में नहीं जानते होंगे तो चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें-

अगर महिलाएं कुछ विशेष दिन भी इसे धारण करें तो उनके जीवन के साथ साथ उनके पति के जीवन में भी सुख,शांति और समृद्धि आती है। तो आइये जानते है किस दिन कोनसे रंग की चूड़ी पहनना शुभ होगा-

सोमवार को नीले या सफ़ेद रंग की चूड़ियां पहनना महिलाओं की सृजनात्मक क्षमता को और अधिक मजबूत बनाता है। वे मानसिक रूप से अधिक सबल बनती हैं।

मंगलवार को लाल रंग की चूड़ियां पहनने से पूर्व की तुलना में स्थितियों को लेकर बहुत अधिक भ्रम में नहीं पड़तीं हैं। ऐसी महिलाएं विपरीत परिस्थिति में भी संतुलन बनाने का कोई ना कोई तरीका ढूंढ ही लेती हैं और अपने पति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियों के लिए ढाल बनकर कड़ी रहती है ।

बुधवार को हरे रंग की चूड़ी पहनने से बुध गृह शांत होता है। कहा जाता है कि इससे  खुशियां पति-पत्नी को प्रदान करती है।

गुरुवार को पीली कांच की चूड़ियां पहनने की मान्यता है। इससे महिला का चंद्रमा और शुक्र शुभ फलदायक होता है। इसके अलावे ये दोनों ग्रह बृहस्पति ग्रह के साथ मिलकर गजकेसरी योग बनाते हैं, जिससे महिलाओं को सफलता और सम्मान प्राप्त होता है।

चूंकि शुक्रवार देवी मां का दिन माना गया है इसलिए इस दिन लाल रंग की चूड़ियां पहनने से घर में दरिद्रता दूर होती है और पति को कभी पैसों की कमी नहीं होती।

शनिवार को नीले या गहरे रंग की चूड़ी पहननी चाहिए। क्योंकि नीला रंग शनिदेव का माना जाता है, इसलिए इस रंग की चूड़ियां पहनना अच्छा होता है। इससे शनिदेव कृपा बनाए रखते हैं और पति को सुखी जीवन प्रदान करते हैं।

Jyoti

Advertising